Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में नहर में गिरी बाइक, युवक लापता:14 घंटे बाद पहुंची SDRF, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

    8 hours ago

    1

    0

    जालौन में राठ-उरई मार्ग पर देर रात एक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर नहर पुल के डिवाइडर से टकरा गई, जिससे बाइक चला रहा युवक नहर में गिरकर लापता हो गया। घटना का पता मंगलवार सुबह चला जब क्षतिग्रस्त बाइक पुल पर मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है। हमीरपुर जनपद के राठ थाना क्षेत्र के विगवा गांव निवासी 25 वर्षीय जय हिंद विश्वकर्मा सोमवार देर रात करीब एक बजे उरई में अपनी बुआ सुनीता के घर से बाइक पर अपने गांव के लिए निकले थे। रास्ते में नहर पुल के डिवाइडर से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और जय हिंद नहर में गिर गए। मंगलवार सुबह एक राहगीर ने सड़क किनारे क्षतिग्रस्त बाइक देखी और तुरंत डकोर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक के आधार पर युवक की पहचान कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर युवक के पिता देवेंद्र और बड़े भाई आनंद मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि सुबह बुआ सुनीता का फोन आया था, जिन्होंने बताया कि जय हिंद रात में उनके घर से गांव के लिए निकले थे, लेकिन वह घर नहीं पहुंचे। घटना के 14 घंटे बीत जाने के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस बीच, SDRF पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया, जिससे उसे जल्द से जल्द खोजा जा सके। बेटे के लापता होने से पिता देवेंद्र और अन्य परिजनों में गहरा दुख है। वे प्रशासन से जल्द से जल्द खोजबीन शुरू कर युवक का पता लगाने की लगातार मांग कर रहे हैं। डकोर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार पांडे ने बताया SDRF पहुंच कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। जल्द ही युवक की तलाश कर ली जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में जनगणना-2027 के पहले चरण का प्रशिक्षण शुरू:मकान सूचीकरण और गणना डिजिटल माध्यम से होगी
    Next Article
    महिला दिवस पर लुलु मॉल में 25 महिलाओं का सम्मान:एल्डा फाउंडेशन ने विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों को किया सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment