Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिलाएं संसद में बैठकर देश के विकास में भागीदारी निभाएं-संजीव:बोले- महिला विरोधी रुख अपनाने पर राजीव गांधी की सरकार का पतन

    3 hours ago

    2

    0

    महोबा में भाजपा जिला प्रभारी संजीव श्रृंगीऋषि ने एक जन आक्रोश के दौरान विपक्ष पर तीखा हमला किया। उन्होंने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को महिला आरक्षण बिल का विरोध करने के लिए 'महिला विरोधी' करार दिया। श्रृंगीऋषि ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की आधी आबादी को उनका हक दिलाने के लिए संसद में महिला आरक्षण बिल लाए, तो सपा, कांग्रेस, टीएमसी और डीएमके जैसे दलों ने मिलकर इसका विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ये दल नहीं चाहते कि महिलाएं संसद में बैठकर देश के विकास में समान भागीदारी निभाएं। श्रृंगीऋषि ने जोर देकर कहा कि आज महिलाएं विमान उड़ा रही हैं, नासा में परचम लहरा रही हैं और सेना में देश की सेवा कर रही हैं, लेकिन विपक्ष उनकी प्रगति में बाधा डाल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जिस तरह 1986 के शाहबानो केस में महिला विरोधी रुख अपनाने पर राजीव गांधी की सरकार का पतन हुआ था, वैसा ही हश्र इस बार सपा, कांग्रेस और टीएमसी का होने वाला है। अखिलेश यादव द्वारा 300 यूनिट मुफ्त बिजली और स्मार्ट मीटर के वादे पर पलटवार करते हुए जिला प्रभारी ने कहा कि जब उनकी सरकार थी, तब उत्तर प्रदेश में बिजली का तांडव चलता था और रात-रात भर बिजली नहीं रहती थी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिसकी सरकार नहीं आनी, वह सोने का सिक्का देने का भी वादा कर सकता है। संजीव श्रृंगीऋषि ने स्पष्ट किया कि जनता अब सपा के बहकावे में नहीं आने वाली है और अखिलेश की राजनीतिक बत्ती जल्द ही गुल होने वाली है। टीएमसी पर हमला बोलते हुए उन्होंने बंगाल की तुलना उत्तर प्रदेश के पुराने गुंडाराज से की और दावा किया कि 5 मई को 'दीदी गई', यानी ममता सरकार की विदाई तय है। ममता बनर्जी ने तुष्टिकरण और धार्मिक उन्माद फैलाकर जनता को त्रस्त कर दिया है। बंगाल में भाजपा के बढ़ते जनाधार का जिक्र करते हुए उन्होंने नारा दिया कि आने वाली पांच मई और दीदी गई। उन्होंने दावा किया कि बंगाल की जनता अब बाहरी अराजकतत्वों और टीएमसी की गुंडागर्दी को बर्दाश्त नहीं करेगी और आने वाले चुनाव में नारी शक्ति ही विपक्ष के अहंकार को चूर-चूर कर देगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘सेक्स से पहले शराब पिलाता, शादी से मुकरा’:लखनऊ SGPGI की महिला डॉक्टर बोली- प्रेग्नेंट न होऊं, इसलिए साथी ने खिलाई दवा
    Next Article
    झांसी में दसवीं का रिजल्ट का इंतजार खत्म:छात्र-छात्राओं की बढ़ीं धड़कन, नेशनल हाफिज सिद्दीकी पहुंचे लगे स्टूडेंट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment