Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महामंत्री पंकज श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष बने धनेश, काउंटिग जारी:गोरखपुर प्रेस क्लब चुनाव में 87% हुई वोटिंग, 595 पत्रकारों ने डाला वोट

    22 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब का चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। काउंटिंग में सबसे पहले संयुक्त मंत्री पद के लिए परिणाम घोषित हुआ, जिसमें 36 वोटों से जीत दर्ज करते हुए महेंद्र गौड़ संयुक्त मंत्री चुने गए। उन्हें 314 वोट मिले जबकि विरोधी हरेंद्र दुबे को 278 वोट मिले। 259 वोट पाकर पंकज श्रीवास्तव फिर एक बार महामंत्री बनें। जबकि 116 वोटों के साथ विनय सिंह दूसरे नंबर, 95 वोटों के साथ बृजेंद्र सिंह तीसरे, 90 वोटों के साथ आशीष भट्ट चौथे और 32 वोट पाकर हेमंत पाठक पांचवे नंबर पर बने रहे। वहीं 99 वोटों से धनेश कुमार ने उपाध्यक्ष के लिए जीत दर्ज की। उन्हें 303 वोट मिलें जबकि 204 वोटो के साथ वेद पाठक दूसरे नंबर पर रहें। इसके साथ ही प्रिन्स पाण्डेय 85 वोट मिलें। उन्हें 314 वोट मिले जबकि विरोधी हरेंद्र दुबे को 278 वोट मिले। वहीं पुस्तकालय मंत्री के लिए संजय कुमार ने 389 वोट पाकर जीत दर्ज की। उन्होंने अरविंद वर्मा को हराया। उन्हें 200 वोट मिले । 246 वोट पाते हुए दुर्गेश यादव कोषाध्यक्ष बने जबकि उनके विरोधी संजय तिवारी 174 वोटों के साथ हार का सामना करना पड़ा। सुशील कुमार को 173 इस पद के लिए 2 अवैध वोट पड़ें। अन्य पदों के लिए काउंटिंग जारी है, जिसपर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। 2026 के इस चुनाव में 684 रजिस्टर्ड वोटर्स में से 595 ने वोट डाला। यानि लगभग 87 परसेंट वोटिंग हुई, जो पिछले साल की तुलना 17 परसेंट अधिक है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9 बजे से शुरू हुआ मतदान दोपहर 3 बजे तक चला। सुबह 9 बजे से ही जिले भर के पत्रकार प्रेस क्लब पहुंच कर प्रत्याशियों को वोट किया। शाम तक चहल-पहल बनी रही। वोटिंग खत्म होने के बाद शाम 4 बजे से काउंटिंग शुरू हुई। नतीजों को लेकर प्रत्याशियों और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही दिखा उत्साह मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। वरिष्ठ और युवा पत्रकारों ने बारी-बारी से पहुंचकर मतदान किया। चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए चुनाव अधिकारियों ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की थीं। जांच के बाद मिला वोट करने का परमिशन मतदाताओं की पहचान की जांच के बाद उन्हें मतदान की अनुमति दी गई। पूरे समय मतदान स्थल पर अनुशासन और उत्साह का माहौल बना रहा। इस बार चुनाव में विभिन्न पदों के लिए मैदान में उतरे प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। मतदान समाप्त होते ही सभी उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की निगाहें मतपेटियों पर टिक गईं। शाम 3 बजे तक प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हो चुका था। शाम 4 बजे से शुरू हुई काउंटिंग निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार आज ही शाम 4 बजे से मतगणना शुरू कर दी। परिणाम देर शाम तक आने की संभावना जताई जा रही है। चुनाव नतीजों को लेकर पत्रकारों में काफी उत्सुकता है और सभी को विजेताओं की घोषणा का इंतजार है। 7 पदों पर 28 उम्मीदवारों ने लगाया दांव इस साल के प्रेस क्लब चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए- 4,महामंत्री- 5, उपाध्यक्ष- 3, कोषाध्यक्ष- 3, संयुक्त मंत्री- 2, पुस्तकालय मंत्री- 2 और कार्यकारिणी के लिए 9 उम्मीदवारों ने दांव लगाया। खबर अपडेट की जा रही है...
    Click here to Read more
    Prev Article
    शराब न पिलाने पर दोस्त को मारी थी गोली:प्रयागराज में एक दिन पहले हुई घटना का आरोपी गिरफ्तार, रायबरेली का रहने वाला
    Next Article
    वाराणसी के 118 केंद्रों पर पहुंच गए प्रश्न-पत्र:क्वींस कॉलेज में DIOS की देखरेख में भेजे गए पेपर, 18 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment