Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शराब न पिलाने पर दोस्त को मारी थी गोली:प्रयागराज में एक दिन पहले हुई घटना का आरोपी गिरफ्तार, रायबरेली का रहने वाला

    19 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के करेली में शुक्रवार रात शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में फायरिंग के मामले का आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का दावा है कि अफजल उर्फ मुन्नू नाम के इस आरोपी ने शराब ना पिलाने पर अमित भान सिंह पर गोली चलाई थी। उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा कारतूस बरामद कर लिया गया है। फेरी लगाने का करता है काम पुलिस ने बताया कि आरोपी फेरी लगाने का काम करता है। वह मूल रूप से लोहानीपुर रायबरेली का रहने वाले हैं और यहां अपने मौसी के घर में रहता है। वह शराब पीने का आदी है और शुक्रवार को भी वह अमित भान सिंह के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान और शराब पिलाने की बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। बात इतनी बड़ी की उसने तमंचा निकालकर फायर झोंक दिया। इससे अमित भान सिंह घायल हो गया। करेली थाना अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। रात 10 बजे के करीब हुई थी घटना घटना करेली के भावापुर इलाके में काली माता मंदिर के पास ब्लू बेल स्कूल के पास शुक्रवार रात 10 बजे के करीब यह घटना हुई थी। पांच से छह युवक एक साथ बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे। इनमें अमित भी था। इसी दौरान अफजल और अमित में विवाद होने लगा। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में गाली-गलौज और हाथापाई होने लगी।इसी बीच अफजल ने अचानक असलहे से फायरिंग कर दी। गोली अमित के हथेली को छूते हुए निकल गई, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में टीम इंडिया की जीत के लिये हुआ हवन:क्रिकेट प्रेमी बोले-आपरेशन सिंदूर की तरह टीम इंडिया पाकिस्तान को क्रिकेट मैच में धूल चटाएगी
    Next Article
    महामंत्री पंकज श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष बने धनेश, काउंटिग जारी:गोरखपुर प्रेस क्लब चुनाव में 87% हुई वोटिंग, 595 पत्रकारों ने डाला वोट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment