Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोहन भागवत ने खिलाड़ियों को बताया RSS का सफर:सामाजिक एकता पर बल दिया, कबड्डी कोच बोले- हर युवा को प्रेरणा स्त्रोत बातें अपनानी चाहिए

    22 hours ago

    1

    0

    मेरठ के शताब्दी नगर के माधवकुंज में आज संवाद कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने दूर-दूर से आए खिलाड़ियों से बातचीत की। उन्होंने अपने संबोधन में सामाजिक एकता बनाए रखने की बात कहीं। 50 मिनट के अपने संबोधन में उन्होंने युवाओं को संघ की स्थापना से लेकर 100 सालों के सफर पर प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से कुछ संकल्प भी दिलाए। संवाद कार्यक्रम से बाहर निकले खिलाड़ी सूर्य प्रताप मिश्रा ने बताया- मैं पैरा क्रिकेट क्लब ऑफ़ इंडिया से श्रीलंका दौरे के लिए चुने गया हूं। सर संघ चालक की उनकी सोच खेल और खिलाड़ियों के प्रति बहुत अच्छी है। पैरा खिलाड़ियों के लिए उन्होंने खासकर जोर दिया है कि वह हर संभव मदद दिलाएंगे ताकि वह अपनी प्रतिभाओं के जरिए देश का गौरव बढ़ा सके। आगरा से आए मोहन सिंह आर्य भी कार्यक्रम को लेकर खासे उत्साहित दिखे। वह भारतीय संचार निगम लिमिटेड के मुख्य लेखाधिकारी के पद से रिटायर्ड हैं। वह अंतरराष्ट्रीय एथलीट हैं और 60 सालों से खेल रहे हैं। संघ की यह पहल खेलों को नई दिशा देने के प्रयास में एक बड़ा कदम है। मुझे मौका मिला तो वह सर संघ चालक से मिलकर अपनी बात रखेंगे। मेरठ के शताब्दी नगर स्थित माधवकुंज में आज से संवाद कार्यक्रम शुरू हुए। ये 2 दिन तक चलेगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत संवाद कार्यक्रम में काफिले के साथ पहुंचे थे। उनके चारों तरफ मजबूत सुरक्षा घेरा बनाया गया था। जैसे ही डॉक्टर मोहन भागवत मंच पर पहुंचे, तुरंत वंदे मातरम का गायन शुरू हुआ। इसके बाद वे खिलाड़ियों को संबोधित किया। फिर बृज और पश्चिम प्रांत के 28 जिलों के खिलाड़ियों के साथ संवाद किया। स्वयंसेवकों के हाथ में पूरी व्यवस्था इस कार्यक्रम की खास बात यह है कि यहां अंदर की समस्त व्यवस्था स्वयंसेवकों ने संभाली हुई है। मुख्य गेट से लेकर प्रथम चक्र, द्वितीय चक्र और फिर मुख्य पंडाल तक स्वयंसेवक हर जगह मौजूद हैं। लंच की जो व्यवस्था बनाई गई है, वहां भी स्वयंसेवकों ने जिम्मेदारी संभाली हुई है। स्वयंसेवक ही अतिथियों को खाना खिला रहे हैं। प्रथम चक्र से दिया जा रहा प्रवेश कार्ड मुख्य गेट से प्रवेश के बाद विभिन्न जनपदों से आ रहे खिलाड़ियों व अतिथियों को प्रवेश कार्ड भी दिया जा रहा है। यहां जगह-जगह टेबल लगाई गई है। जिन पर मौजूद स्वयंसेवक ही अतिथियों को उनकी पहचान के अनुसार, आईकार्ड व सीट अलॉट कर रहे हैं। उसी के अनुसार अतिथि अंदर प्रवेश करने के बाद अपनी सीटों पर बैठेंगे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे डॉ. मोहन भागवत दो दिनी संवाद कार्यक्रम को सर संघ चालक डॉ मोहन भागवत संबोधित करेंगे। काफिले के साथ वह भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए हैं। उनके चारों तरफ मजबूत सुरक्षा घेरा बनाया गया है। जैसे ही डॉक्टर मोहन भागवत मंच पर पहुंचे, वंदे मातरम का गायन शुरू हुआ। कार्यक्रम संचालक ने पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया। मोहन भागवत के संवाद से जुड़े पल-पल के अपडेट को जानने के लिए नीचे लगे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी के 2-महीने बाद ससुराल में महिला की लाश मिली:कानपुर में भाई बोला- हत्या हुई, पति मोटी-भैंस कहता था; दूसरी लड़की संग रहता
    Next Article
    22 फरवरी को 17वां वैश्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन होगा आयोजित:1500 से ज्यादा पंजीकरण ,कई राज्यों से जुटेंगे वैश्य परिवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment