Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी के 2-महीने बाद ससुराल में महिला की लाश मिली:कानपुर में भाई बोला- हत्या हुई, पति मोटी-भैंस कहता था; दूसरी लड़की संग रहता

    14 hours ago

    1

    0

    कानपुर के रेल बाजार थाना क्षेत्र में एक महिला की लाश संदिग्ध अवस्था में उसकी ही ससुराल में मिली। उन्नाव के बांगरमऊ के रहने वाले परिजनों ने पति और उसके घर वालों पर हत्या का आरोप लगाया। परिजनों ने बताया पति कुलदीप अंजली को मोटी और भैंस कह कर बुलाता था। मकर संक्रांति के बाद गोविंद नगर निवासी एक लड़की के साथ रहने लगा था। इसके बाद गुरुवार-शुक्रवार की रात उसकी तकिया से मुंह दबा कर हत्या कर दी गई। भाई बोला- बहन को घर भेजकर दूसरी लड़की के साथ रहता था उन्नाव के बंगारमऊ थाना क्षेत्र के मोहल्ला सिद्धार्थ नगर की रहने वाली अंजली (23) की शादी कानपुर के रेलबाजार में 5 दिसंबर को हुई थी। गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब दो बजे अंजली घर में संदिग्ध परिस्थियों में मृत अवस्था में मिली। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने थाना रेलबजार पुलिस से शिकायत की है। अंजली के भाई सुजीत ने बताया- हमारी बहन की शादी होने से पहले रिंगसेरेमनी हुई थी, जिसके बाद शादी हुई थी। शादी के बाद पति मेरी बहन को मोटी और भैंस कहकर बुलाता था। उसके साथ मारपीट करते थे। मेरी बहन को खिचड़ी यानी मकर संक्रांति पर घर भेज दिया। इसके बाद वह दूसरी लड़की के साथ रहने लगा। जब मेरी बहन यहां वापस आई, उसके बाद आज रात में उसको मार दिया। आज हम लोगों को होली की त्यौहारी लेकर आना था, लेकिन अब आज मुझे लाश मिली है। दो महीने पहले हुई थी शादी, अवैध संबधों की आशंका पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे अंजली के भाई विवेक ने बताया- हमलोगों को रात में 1.45 पर सूचना मिली थी। अंजली के पेट में दर्द हो रहा है, फिर 25 मिनट बाद 2.10 पर उसकी मौत होने की सूचना दी। जब हम लोग सुबह आए तो पुलिस से मिले, जिसके बाद FIR दर्ज करवाने के लिए तहरीर दी है। जिस समय हम घर पर पहुंचे तो वह पड़ी हुई थी। मुंह पर तकिया लगा के मुंह दाब के उसकी हत्या की गई है। ये लड़का (कुलदीप) एक दूसरी लड़की रखता था। लेकिन हम लोगों को ये पता होता तो हम अपनी बहन की यहां शादी न करते। ये लड़का जो दहेज में बेड मिला था, उस पर लेटने भी नहीं देता था। आए दिन मारपीट करता था। एक बार हम लोग मारपीट की घटना होने के बाद आए थे, लेकिन उसके परिजनों ने बातचीत करके मामला सुलझा दिया था। लड़के के पिता पुलिस अफसर के करते है काम विवेक ने बताया- लड़के कुलदीप के पिता कानपुर में IG के यहां साफ-सफाई का काम करते हैं, उनको इस बात का घमंड था, ये बचा लेंगे। बहन से कल दिन में 1 बजकर 47 मिनट पर बात हुई थी। उसने बताया था कि ये मेरे साथ बहुत ही मारपीट कर रहा है। मुझे यहां से बुला ले जाइए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ की स्वर्ण जणित मस्जिद से अमन का पैगाम दिया:जामा मस्जिद में रमजान का पहला जुमा, नमाजी बोले- मिलकर मनाएंगे होली और ईद​
    Next Article
    मोहन भागवत ने खिलाड़ियों को बताया RSS का सफर:सामाजिक एकता पर बल दिया, कबड्डी कोच बोले- हर युवा को प्रेरणा स्त्रोत बातें अपनानी चाहिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment