Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाराजी प्रजापति बोलीं-खुद को 10 में सें 10 नंबर दूंगी:सड़क-बिजली को लेकर काम कराया, अमेठी को बड़े अस्पताल की जरूरत

    4 hours ago

    1

    0

    अमेठी विधानसभा से विधायक महाराजी प्रजापति ने अपने चार साल के कार्यकाल को लेकर दावा किया कि मैंने क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए हैं। उनका कहना है कि बुनियादी सुविधाओं पर फोकस रहा है और आगे सबसे बड़ी जरूरत अस्पताल की है। महाराजी प्रजापति पहली बार विधायक बनी हैं। इससे पहले उनके पति गायत्री प्रजापति इस सीट से विधायक रहे और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री भी थे। दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने अमेठी विधायक से खास बातचीत की। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: पिछले 4 साल के अपने कामकाज को आप 10 में से कितने नंबर देंगी? जवाब: मैं अपने काम को 10 में 10 नंबर दूंगी। मैंने लगातार क्षेत्र में काम किया है। सवाल: सबसे बड़ा कार्य कौन सा कराया? जवाब: मेरी विधायक निधि से लगातार काम कराए जा रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का निर्माण हुआ है, लाइट लगवाई गई है और जरूरत के हिसाब से हैंडपंप भी लगवाए गए हैं। इसके अलावा भी कई विकास कार्य चल रहे हैं। सवाल: कौन सा कार्य बचा है, जिसे अगले 1 साल में पूरा करेंगी? जवाब: मेरी प्राथमिकता है कि क्षेत्र में एक बड़ा अस्पताल बने, ताकि लोगों को इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े। हमारी विधानसभा में अस्पताल की सबसे ज्यादा जरूरत है। सवाल: क्या इस बार भी आप टिकट की दावेदार हैं? जवाब: हां, मैं दावेदार हूं। मुझे सवाल: क्या इस बार भी आपको टिकट मिलेगा? जवाब: मुझे पूरा भरोसा है कि इस बार भी पार्टी मुझे टिकट देगी। हाल ही में मैंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सड़कों की मांग भी रखी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में कार ने बाइक को टक्कर मारी:मां की गोद से उछलकर नीचे गिरा एक महीने का मासूम, इलाज के दौरान मौत
    Next Article
    देवरिया में मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी, युवक गिरफ्तार:आईटी एक्ट में केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment