Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज में गैस सिलेंडर न मिलने से हाहाकार:आक्रोशित उपभोक्ताओं ने मुख्य मार्ग जाम किया, तीन दिन से सिलेंडर नहीं

    13 hours ago

    1

    0

    महाराजगंज जनपद के नौतनवा कस्बे में शुक्रवार सुबह गैस सिलेंडर न मिलने और केवाईसी व बुकिंग प्रक्रिया ठप रहने से उपभोक्ताओं का आक्रोश फूटा। लोग नौतनवा-गोरखपुर मार्ग पर उतर आए और मुख्य मार्ग जाम कर दिया। जाम लगने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। उपभोक्ताओं ने बताया कि वे पिछले तीन दिनों से गैस एजेंसी पर केवाईसी, बुकिंग और सिलेंडर लेने के लिए चक्कर लगा रहे थे। हालांकि, न तो उनकी बुकिंग हो पा रही थी और न ही केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो रही थी। त्योहारों और लगन के सीजन में गैस की बढ़ती मांग के बावजूद सिलेंडर न मिलने से लोगों में नाराजगी लगातार बढ़ रही थी। महिलाओं सहित दर्जनों उपभोक्ता सड़क पर उतरे शुक्रवार को बड़ी संख्या में महिलाएं और अन्य उपभोक्ता गैस एजेंसी के विरोध में सड़क पर उतर आए। उन्होंने नौतनवा-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर जाम लगाया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उपभोक्ताओं को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक बातचीत और समझाने-बुझाने के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम समाप्त कर दिया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। एजेंसी मैनेजर ने दिया तकनीकी खराबी का हवाला मामले की गंभीरता को देखते हुए गैस एजेंसी के मैनेजर धनंजय पांडेय को भी मौके पर बुलाया गया। उन्होंने उपभोक्ताओं को बताया कि सर्वर में तकनीकी खराबी के कारण केवाईसी और बुकिंग का कार्य बाधित हुआ है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सर्वर ठीक होते ही सभी उपभोक्ताओं का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध कराई जाएगी। पुर्व बुकिंग के बावजूद उपभोक्ताओं को परेशानी कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की कि पहले से बुकिंग कराने के बावजूद उन्हें गैस नहीं मिल रही है। पर्ची कटवाने के लिए लंबी कतारों में लगने के बाद भी सर्वर खराब होने की बात कहकर उन्हें वापस भेज दिया जाता है। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि सड़क जाम होने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। उन्होंने कहा कि लोगों को समझाकर जाम खुलवा दिया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में तालाब से मिला युवक का शव:पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    कौशांबी में 13 मार्च से 12 जून तक धारा-163 लागू:पुलिस भर्ती परीक्षा और त्योहारों के लिए शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment