Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज में गैस सिलेंडर न मिलने से उपभोक्ता परेशान:नौतनवा में ग्रामीणों का प्रदर्शन-सड़क जाम, सर्वर की खराबी ने बढ़ाई मुश्किलें

    8 hours ago

    1

    0

    नौतनवा कस्बे में गैस सिलेंडर न मिलने और केवाईसी व बुकिंग प्रक्रिया ठप होने से नाराज उपभोक्ताओं ने शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे नौतनवा-गोरखपुर मुख्य मार्ग जाम कर दिया। इस विरोध प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। उपभोक्ता पिछले तीन दिनों से गैस एजेंसी पर केवाईसी, बुकिंग और सिलेंडर लेने के लिए चक्कर लगा रहे थे। हालांकि, न तो उनकी बुकिंग हो पा रही थी और न ही केवाईसी की प्रक्रिया पूरी की जा रही थी। त्योहारों और शादी-ब्याह के सीजन में गैस की बढ़ती मांग के बावजूद सिलेंडर न मिलने से लोगों में लगातार नाराजगी बढ़ रही थी। एजेंसी के विरोध में सड़क पर उतरे उपभोक्ता शुक्रवार को बड़ी संख्या में महिलाएं सहित आक्रोशित उपभोक्ता गैस एजेंसी के विरोध में सड़क पर उतर आए और नौतनवा-गोरखपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। अचानक लगे इस जाम से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम समाप्त कर दिया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। मामले की गंभीरता को देखते हुए गैस एजेंसी के मैनेजर धनंजय पांडेय को भी मौके पर बुलाया गया। उन्होंने उपभोक्ताओं को बताया कि सर्वर में तकनीकी खराबी के कारण केवाईसी और बुकिंग का कार्य बाधित हो गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सर्वर ठीक होते ही सभी उपभोक्ताओं का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध कराई जाएगी। बुकिंग के बाद भी नहीं मिले गैस सिलेंडर कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की कि पहले से बुकिंग कराने के बावजूद उन्हें गैस नहीं मिल रही है। पर्ची कटवाने के लिए लंबी लाइनें लगानी पड़ती हैं, लेकिन लाइन में लगने के बाद भी सर्वर खराब होने की बात कहकर उन्हें वापस भेज दिया जाता है। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि सड़क जाम होने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। उन्होंने बताया कि लोगों को समझाकर जाम खुलवा दिया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह:ग्रीन कॉरिडोर फेज-2 का करेंगे लोकार्पण, 1519 करोड़ की लागत से हुआ है तैयार
    Next Article
    शाहजहांपुर एसपी ने पुलिसकर्मियों के साथ लगाई दौड़:कर्मचारियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा तथा उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment