Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह:ग्रीन कॉरिडोर फेज-2 का करेंगे लोकार्पण, 1519 करोड़ की लागत से हुआ है तैयार

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में बहुप्रतीक्षित ग्रीन कॉरिडोर फेज-2 का आज दोपहर 2 बजे लोकार्पण किया जाएगा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसे जनता को समर्पित करेंगे। झूलेलाल पार्क में लोकार्पण समारोह होगा। यूपी सरकार के कई मंत्री और भाजपा पदाधिकारी भी इसमें शामिल होंगे। गोमती नदी के दोनों किनारों पर बन रहा ग्रीन कॉरिडोर कुल 57 किलोमीटर लंबा है। इसे 4 फेज में विकसित किया जा रहा है। इस कॉरिडोर में चौड़ी सड़कें, अलग-अलग लेन, हरियाली और सुगम यातायात के लिए आधुनिक डिजाइन अपनाई गई है। अलग-अलग हिस्सों में मल्टी-लेन रोड बनाई जा रही है। दूसरे चरण में 130 करोड़ रुपए से हो रहा काम दूसरे चरण में समतामूलक चौराहे से निशातगंज के मध्य लगभग 130 करोड़ रुपए की लागत से तीन अहम विकास कार्य कराए गए। इनमें 45 करोड़ रुपए की लागत से कुकरैल नदी पर 240 मीटर लंबा-24 मीटर चौड़ा छह-लेन का ब्रिज, कुकरैल से निशातगंज के मध्य 40 करोड़ रुपए की लागत से 1.10 किलोमीटर लंबा-18 मीटर चौड़ा बंधा और सड़क निर्माण का कार्य कराया गया है। ऐसे ही निशातगंज में 240 मीटर लंबे और 24 मीटर चौड़े छह लेन के ब्रिज का निर्माण 45 करोड़ रुपए की लागत से पूरा हुआ है। कॉरिडोर निर्माण में हनुमान सेतु से गोमती पुल निशातगंज मार्ग तक सड़क की चौड़ाई 10 से बढ़ाकर 18 मीटर चौड़ी की गई। सड़क चौड़ी होने पर निशातगंज व कुकरैल चौराहा भी उपयोगी होगा। साथ ही नए और पुराने लखनऊ का फासला ग्रीन कॉरिडोर मिटाएगा। ग्रीन कॉरिडोर किनारे हार्टीकल्चर व सुंदरीकरण के कार्य भी हुए हैं। तीसरे और चौथे चरण का अब होगा शिलान्यास ग्रीन कॉरिडोर योजना का दूसरा चरण 1519 करोड़ खर्च करके तैयार हुआ है। इसी के साथ योजना के तीसरे व चौथे चरण के निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी होगा, जो लखनऊ के भविष्य की रफ्तार तय करेगा। 100 करोड़ की लागत से कॉरिडोर योजना के पहले चरण का लोकार्पण 11 मार्च 2024 को किया गया था। 16.8 किलोमीटर लंबा पुल आईआईएम रोड से पक्का पुल तक बना। 1220 करोड़ की लागत से इस योजना के तीसरे और चौथे चरण का शिलान्यास किया जाएगा, जो पिपराघाट से किसान पथ को जोड़ेगा। दूसरे फेज के बारे में विस्तार से जानिए... 6 लेन सड़क, दोनों तरफ 11.50 मीटर चौड़ाई ग्रीन कॉरिडोर का दूसरा फेज गोमतीनगर के समता मूलक चौक से निशातगंज होते हुए हनुमान सेतु डालीगंज तक है। 6 लेन सड़क बनाई गई है। दोनों ओर सड़क की चौड़ाई करीब 11.50 मीटर है। निशातगंज में चौराहा बनाया गया है। इसके शुरू होने से शहर के करीब 5 लाख लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। औपचारिक उद्घाटन से पहले तक कॉरिडोर के एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर कंक्रीट डिवाइडर लगाकर रास्ता बंद रखा गया है। दूसरे फेज के तीनों चौराहों को जानिए… इन इलाकों के लोगों को राहत मिलेगी ग्रीन कॉरिडोर के चलते निशातगंज, डालीगंज, समतामूलक, बादशाहनगर और आसपास के इलाकों में जाम की समस्या काफी हद तक खत्म होगी। भारी ट्रैफिक अब गोमती किनारे बने इस कॉरिडोर से सीधे निकल सकेगा, जिससे अंदरूनी सड़कों पर दबाव कम होगा। ग्रीन कॉरिडोर के सभी चरणों के काम को जानिए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    चांदपुर में 12वीं की बोर्ड परीक्षा देकर 6 छात्राएं लापता:शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिवार ने तलाश की, पुलिस में शिकायत
    Next Article
    महराजगंज में गैस सिलेंडर न मिलने से उपभोक्ता परेशान:नौतनवा में ग्रामीणों का प्रदर्शन-सड़क जाम, सर्वर की खराबी ने बढ़ाई मुश्किलें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment