Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर एसपी ने पुलिसकर्मियों के साथ लगाई दौड़:कर्मचारियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा तथा उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया

    9 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर के एसपी राजेश द्विवेदी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल के साथ दौड़ लगाकर पुलिसकर्मियों को शारीरिक फिटनेस बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। एसपी ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित व्यायाम करने पर जोर दिया। परेड के दौरान एसपी ने अनुशासनात्मक व्यवस्था, पुलिस बल की वर्दी की साज-सज्जा, टर्न-आउट और शारीरिक दक्षता का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा तथा उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। दौड़ के बाद, पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आरटीसी बैरक, पुलिस मैस और पीआरवी वाहनों की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आरटीसी बैरक के निरीक्षण में साफ-सफाई, अनुशासन और व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस मैस में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। पीआरवी वाहनों और उपकरणों का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित करने तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया के लिए तैयार रहने के निर्देश शामिल थे। एसपी राजेश द्विवेदी ने कहा कि जनता का विश्वास ही पुलिस की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था के साथ-साथ संवेदनशीलता, अनुशासन, पारदर्शिता और प्रोफेशनलिज़्म का पालन करते हुए सेवा भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज में गैस सिलेंडर न मिलने से उपभोक्ता परेशान:नौतनवा में ग्रामीणों का प्रदर्शन-सड़क जाम, सर्वर की खराबी ने बढ़ाई मुश्किलें
    Next Article
    नगर निगम की टंकी से फिर आया दूषित पानी:मेरठ में नाला बनने से फटी पाइपलाइन, 5000 लोग प्रभावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment