Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज में मौलाना सलीम का पुतला फूंका, गिरफ्तारी की मांग:मुख्यमंत्री की माता पर टिप्पणी के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी का प्रदर्शन

    9 hours ago

    1

    0

    महाराजगंज के नौतनवा में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मौलाना सलीम का पुतला जलाया। यह प्रदर्शन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के खिलाफ मौलाना सलीम द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नौतनवा के गांधी चौक पर पुतला दहन किया। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी नौतनवा नवीन कुमार को सौंपा। ज्ञापन में मौलाना सलीम के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मौलाना सलीम की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो एक बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। नरसिंह पाण्डेय ने कहा कि मौलाना पूरे देश में हिंदू भावनाओं को भड़काकर अशांति फैलाना चाहता है और उसे भारत की धरती पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी न होने पर महाराजगंज के हिंदू संगठनों द्वारा बड़े आंदोलन की बात कही। घटना की निंदा करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय, पूर्व जिला संयोजक सतीश सिंह और पूर्व जिला प्रभारी शेष विजय सिंह ने संयुक्त बयान जारी किया। उन्होंने बताया कि जल्द ही संगठन के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह, पूर्व जिला सह प्रभारी नृपेंद्र विक्रम सिंह, पूर्व जिला मंत्री कृष्ण बिहारी पाठक, जिले के उपाध्यक्ष रामसेवक जायसवाल, पूर्व संगठन मंत्री काशीनाथ सिंह, संजय यादव, धनंजय शर्मा, पप्पू पुरी सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक कर बड़े आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने "भारत माता की जय", "हर हर महादेव", "योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद" और "मौलाना सलीम मुर्दाबाद" के नारे लगाए। इस अवसर पर हरिनारायण सिंह लोधी, शेषमन साहनी, विशाल वर्मा, सागर विश्वकर्मा, राम कुंडल यादव, उपेंद्र चौधरी, गिरीजेश यादव, रामबचन साहनी, जितेंद्र चौहान, आशुतोष त्रिपाठी, लालू साहनी, नितेश मिश्रा, शिवेंद्र यादव, कपिल देव, प्रहलाद प्रसाद, वीरेंद्र कुमार, लक्ष्मण साहनी, संजय कुमार, अनिल प्रसाद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएम डैशबोर्ड में लखीमपुर को चौथा स्थान:जन शिकायत निस्तारण में मितौली तहसील बनी प्रदेश में नंबर-1
    Next Article
    एक्टर रणदीप हुड्‌डा पिता बने:पत्नी लिन ने बेटी को जन्म दिया, हरियाणवी में लिखा- दादा अर पोती नै जन्मदिन की घणिए बधाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment