Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीएम डैशबोर्ड में लखीमपुर को चौथा स्थान:जन शिकायत निस्तारण में मितौली तहसील बनी प्रदेश में नंबर-1

    10 hours ago

    1

    0

    मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की फरवरी माह की रैंकिंग में लखीमपुर खीरी जिले ने उत्तर प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। इसी के साथ, जन शिकायत निस्तारण प्रणाली (आईजीआरएस) में जिले की मितौली तहसील ने प्रदेश की 351 तहसीलों में पहला स्थान प्राप्त किया है। जिला लगातार छह महीने से लखनऊ मंडल में भी प्रथम स्थान पर बना हुआ है। यह उपलब्धि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन और जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा शिकायतों के त्वरित निस्तारण के कारण संभव हुई है। सीएम डैशबोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, जिले ने आधारभूत विकास और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में भी प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया है। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने इस उपलब्धि को जिले की पूरी प्रशासनिक टीम की सामूहिक मेहनत और जनता के भरोसे का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। लखनऊ मंडल के छह जिलों में लखीमपुर खीरी ने प्रदेश स्तर पर चौथा स्थान हासिल कर मंडल में पहला स्थान प्राप्त किया। मंडल में हरदोई 23वें, सीतापुर 26वें, उन्नाव 53वें, रायबरेली 51वें और लखनऊ 75वें स्थान पर रहे। जन शिकायत निस्तारण में मितौली तहसील ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आईजीआरएस की फरवरी माह की रैंकिंग में प्रदेश की 351 तहसीलों में मितौली को पहला स्थान मिला है। यह उपलब्धि एसडीएम मधुसूदन गुप्ता के नेतृत्व में राजस्व और प्रशासनिक टीम द्वारा समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण से हासिल हुई है। जिलाधिकारी ने इस शानदार प्रदर्शन पर जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि टीमवर्क और निरंतर निगरानी से भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में किरायेदारों के विवाद में लाठी-रॉड से हमला:4 लोगों पर मुकदमा दर्ज, मकान मालिक ने दी धमकी
    Next Article
    महराजगंज में मौलाना सलीम का पुतला फूंका, गिरफ्तारी की मांग:मुख्यमंत्री की माता पर टिप्पणी के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी का प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment