Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज में पिकअप भिड़ी:दो युवक घायल, गैस कटर से वाहन काटकर निकाला बाहर; सीएचसी में भर्ती

    5 hours ago

    1

    0

    महराजगंज में बृजमनगंज के कोल्हुई-बृजमनगंज मार्ग पर शनिवार तड़के बहदुरी गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप बेकाबू होकर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में पिकअप सवार दो युवक घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों युवक अंदर फंस गए। शनिवार सुबह करीब 5:15 बजे कंट्रोल रूम-112 से पुलिस को हादसे की सूचना मिली। सब इंस्पेक्टर राजकुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां UP56 AT 7005 नंबर की पिकअप क्षतिग्रस्त हालत में मिली। वाहन का दरवाजा टूटने के कारण खुल नहीं रहा था, जिससे दोनों युवक अंदर फंसे थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद गैस कटर से पिकअप के टूटे हिस्से को काटकर दोनों घायलों को बाहर निकाला गया। दोनों घायलों का सीएचसी में इलाज पुलिस के मुताबिक, घायल युवकों की पहचान बबलू पुत्र बरसाती और करण पुत्र शिवचरण के रूप में हुई है। दोनों लक्ष्मीपुर एकमा, थाना पुरंदरपुर के रहने वाले हैं। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बृजमनगंज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, पिकअप कोल्हुई से बृजमनगंज की ओर जा रही थी। बहदुरी गांव के पास चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे हादसा हो गया। फिलहाल मौके पर स्थिति सामान्य है। किसी पक्ष की ओर से पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में रिहंद बांध का जलस्तर 871.8 फीट पहुंचा:कैचमेंट में बारिश थमने से इनफ्लो घटा, एक फाटक से छोड़ा जा रहा पानी; 6 टरबाइन चालू
    Next Article
    कन्नौज में तार लदा ट्रक बाइक सवार पर पलटा:युवक की मौत, डेढ़ घंटे बाद क्रेन से निकाला शव; बाइक बचाने में ट्रक पलटने की बात, ड्राइवर फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment