Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में रिहंद बांध का जलस्तर 871.8 फीट पहुंचा:कैचमेंट में बारिश थमने से इनफ्लो घटा, एक फाटक से छोड़ा जा रहा पानी; 6 टरबाइन चालू

    5 hours ago

    1

    0

    रेणुकूट के पिपरी स्थित रिहंद बांध का जलस्तर शनिवार सुबह 871.8 फीट पर पहुंच गया। हालांकि कैचमेंट एरिया में बारिश रुकने के बाद बांध में पानी की आवक कम हुई है। इसके चलते फिलहाल बांध का एक फाटक खोलकर नियंत्रित तरीके से पानी की निकासी की जा रही है, जबकि बाकी फाटक बंद रखे गए हैं। बांध से पानी की निकासी और जलस्तर पर सिंचाई विभाग व जल विद्युत निगम के अधिकारी लगातार नजर बनाए हुए हैं। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश शर्मा ने बताया कि केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) से मिली जानकारी के आधार पर पानी की निकासी को नियंत्रित किया जा रहा है। आयोग ने बांध में इनफ्लो कम होने की सूचना दी है। जल विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता शशिकांत राय के मुताबिक रिहंद बांध की सभी छह टरबाइन लगातार चल रही हैं। इससे बिजली उत्पादन जारी है। एक फाटक से निकलने वाले पानी और छह टरबाइनों से छोड़े जा रहे पानी को मिलाकर बांध से करीब 29 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। इनफ्लो घटा, इसलिए एक फाटक से ही निकासी कैचमेंट एरिया में बारिश थमने के बाद बांध में पानी की आवक कम हुई है। इसी वजह से फिलहाल एक ही फाटक से पानी छोड़ा जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है। बारिश बढ़ी तो और फाटक खोलने पर फैसला अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में अगर कैचमेंट एरिया में दोबारा बारिश होती है और बांध में पानी की आवक बढ़ती है, तो स्थिति का जायजा लिया जाएगा। इनफ्लो और जलस्तर की स्थिति के आधार पर जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त फाटक खोलने का फैसला किया जाएगा। छह टरबाइन से जारी है बिजली उत्पादन जल विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता शशिकांत राय ने बताया कि बांध की सभी छह टरबाइन चालू हैं। टरबाइनों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है और बिजली उत्पादन भी जारी है। फाटक और टरबाइनों से होने वाली निकासी को मिलाकर करीब 29 हजार क्यूसेक पानी बांध से डिस्चार्ज हो रहा है। फिलहाल रिहंद बांध का जलस्तर और पानी की आवक अधिकारियों की निगरानी में है। कैचमेंट एरिया में बारिश की स्थिति के अनुसार आगे पानी की निकासी बढ़ाने या घटाने का निर्णय लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में गूंजे ‘जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे:पुलिस लाइन में DM-SSP ने परिवार के साथ की महाआरती; मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    Next Article
    महराजगंज में पिकअप भिड़ी:दो युवक घायल, गैस कटर से वाहन काटकर निकाला बाहर; सीएचसी में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment