Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में भाई को शराब पिलाकर दिया कर्ज:कर्ज के बहाने दुकान कब्जाने की कोशिश, बहन ने एसपी से लगाई गुहार

    8 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के करहल कस्बे में एक महिला ने स्थानीय दबंग पर उसकी दुकान पर जबरन कब्जा करने और धमकाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। कस्बा करहल निवासी साधना पुत्री स्वर्गीय महेंद्र सिंह ने बताया कि उनके भाई सचिन पुत्र महेंद्र सिंह का कुछ समय पहले निधन हो चुका है। साधना के अनुसार, उनके भाई गलत संगत में पड़कर शराब पीने के आदी हो गए थे। इसी दौरान क्षेत्र के राधामोहन यादव पुत्र श्रीपाल यादव ने उन्हें शराब पीने के लिए कुछ रुपये उधार दिए थे। पांच लाख रुपये का एग्रीमेंट साधना का आरोप है कि आरोपी राधामोहन यादव पहले उनके भाई पर लगभग एक लाख रुपये का कर्ज बताता था। लेकिन भाई की मौत के बाद उसने यह रकम बढ़ाकर पांच लाख रुपये बतानी शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दबाव में आरोपी ने परिवार से बिना पूरी जानकारी दिए पांच लाख रुपये का एग्रीमेंट भी करा लिया। पीड़िता का कहना है कि परिवार की ओर से आरोपी को एक लाख रुपये वापस भी कर दिए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद वह दुकान पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। साधना के अनुसार, आरोपी दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति है और अपनी दबंगई के बल पर दुकान को जबरन हड़पना चाहता है। ताला तुड़वाने की फिराक महिला ने बताया कि उसने दुकान में ताला डाल दिया है, लेकिन आरोपी पुलिस से मिलीभगत कर ताला तुड़वाने की फिराक में है। साधना का कहना है कि दुकान को लेकर मामला दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है, ऐसे में अदालत की अनुमति के बिना ताला खुलवाना नियमों के विरुद्ध होगा। पीड़िता ने प्रशासन से मांग की है कि न्यायालय के अंतिम निर्णय तक दुकान की यथास्थिति बनाए रखी जाए और आरोपी को दबंगई के बल पर कब्जा करने से रोका जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेंट्रल मार्केट में सेटबैक के लिए तोड़ी जाने लगी दुकानें:ध्वस्तीकरण से बचने के लिए हर प्रयास कर रहे व्यापारी, नहीं स्पष्ट हो रही स्थिति
    Next Article
    महराजगंज में रसोई गैस की भारी किल्लत:रात 2 बजे से लाइन में लग रहे लोग, स्टॉक खत्म या टेक्निकल प्रॉब्लम कहकर लौटाया जा रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment