Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज में धर्म छिपाकर शादी करने का आरोप:युवक पर हिंदू युवतियों को प्रेम जाल में फंसाने के खिलाफ FIR

    18 hours ago

    1

    0

    महराजगंज में शादी का झांसा देकर धर्म छिपाने और प्रताड़ना का एक मामला सामने आया है। सोनौली कोतवाली में एक पीड़िता ने आरोपी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने आरोप लगाया है कि सोनौली कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली निवासी आमिर खान ने खुद को हिंदू बताकर उससे संपर्क किया। आरोपी ने अपना नाम 'बल्लू गुप्ता' बताया और खुद को अविवाहित बताकर प्रेम संबंध स्थापित किए। नमाज पढ़ने का दबाव बनाया पीड़िता के अनुसार, बाद में दोनों ने मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह भी किया। कुछ समय बाद पीड़िता को पता चला कि आरोपी पहले से ही एक मुस्लिम महिला से विवाहित है और उसके चार बच्चे भी हैं। सच्चाई सामने आने पर आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट की और उस पर इस्लामिक रीति-रिवाज अपनाने तथा नमाज पढ़ने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी के माता-पिता और भाई भी उसे प्रताड़ित करते थे। युवती को घर से भगाया इसी बीच, आरोप है कि आरोपी आमिर खान ने कोल्हुई थाना क्षेत्र की एक अन्य युवती को भी प्रेम जाल में फंसाकर घर से भगाया। उसने महराजगंज सत्र न्यायालय में कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन भी दिया था। जब सत्यापन के कागजात युवती के पिता के पास पहुंचे, तो उन्होंने न्यायालय में आपत्ति दर्ज कराई और पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। पीड़िता की तहरीर पर सोनौली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी आमिर खान के माता-पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी आमिर खान पहले से ही कोल्हुई थाना पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में जेल भेजा जा चुका है और वर्तमान में महराजगंज जिला कारागार में बंद है। यह मामला सामने आने के बाद जिले में विभिन्न संगठनों में आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री धर्मपाल का अखिलेश यादव पर पलटवार:कहा- जब मुख्यमंत्री थे, तब गाय दिखाई नहीं देती थीं, अब गायें दिख रही हैं
    Next Article
    इटावा में युवक की ट्रेन से कटकर मौत:दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर हादसा, शव की शिनाख्त नहीं हो सकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment