Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री धर्मपाल का अखिलेश यादव पर पलटवार:कहा- जब मुख्यमंत्री थे, तब गाय दिखाई नहीं देती थीं, अब गायें दिख रही हैं

    19 hours ago

    1

    0

    प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल ने उन्नाव दौरे के दौरान विपक्ष पर निशाना साधा और विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार और पूर्व सरकार के कार्यकाल में स्पष्ट अंतर है। अखिलेश यादव की टिप्पणी पर कि मुख्यमंत्री खाली हाथ लौटेंगे और प्रदेश के लिए कुछ नहीं कर पाएंगे, मंत्री ने कहा कि विपक्ष अब गायों के मुद्दे पर बोल रहा है। उन्होंने कहा, “पहले जब वह मुख्यमंत्री थे, तब गाय दिखाई नहीं देती थीं। अब गायें दिख रही हैं तो अंतर साफ है।” उन्होंने यह भी बताया कि निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण के लिए पहले 30 रुपये की व्यवस्था थी, जिसे बढ़ाकर 50 रुपये प्रतिदिन किया गया है। किसानों की फसलों को हो रहे नुकसान के मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि सरकार इस समस्या के समाधान के लिए भी प्रयासरत है। उन्होंने कानून-व्यवस्था और गो-संरक्षण की स्थिति में बड़े बदलाव का उल्लेख किया। मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में अवैध बूचड़खानों पर कार्रवाई की गई है और व्यवस्था में सुधार हुआ है। इसके बाद, मंत्री ने विभागीय समीक्षा बैठक की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बजट के अनुरूप कार्यों को पूरा किया जा रहा है और जहां कहीं कमियां पाई गई हैं, वहां सुधार के निर्देश दिए गए हैं। अधूरे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। मंत्री ने बताया कि हाल ही में प्रदेश का 9 लाख 12 हजार 696 करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ है। इस बजट के तहत सभी विभागों को 15 मई तक अपनी-अपनी कार्ययोजना तैयार करने और उसके अनुसार कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पानी और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुकदमे की तारीख पर घर आया युवक, फांसी लगाई:परिजनों का आरोप- गांव में मारपीट के बाद की आत्महत्या
    Next Article
    महराजगंज में धर्म छिपाकर शादी करने का आरोप:युवक पर हिंदू युवतियों को प्रेम जाल में फंसाने के खिलाफ FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment