Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाराजपुर और जाजमऊ में दो लोगों ने किया सुसाइड:जमीन खोने के डर से किसान ने दी जान, युवक ने एसिड पी लिया

    10 hours ago

    1

    0

    कानपुर में अलग-अलग क्षेत्रों में हुई दो घटनाओं में एक किसान और एक युवक की मौत हो गई। पहली घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र की है, जबकि दूसरी घटना जाजमऊ इलाके में सामने आई। दोनों मामलों में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। केस-1: जमीन खोने के डर में किसान ने उठाया कदम महाराजपुर थाना क्षेत्र के खजुरिहा हाथीगांव निवासी 56 वर्षीय संतोष कुमार खेती-किसानी करते थे। परिवार में पत्नी मीनू और चार बेटे अंकित, छोटू, मोहन और टिंकू हैं। देर रात संतोष घर के पीछे स्थित बबूल के पेड़ के पास मृत मिले। परिजनों के मुताबिक, बेटे मोहन के आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए संतोष ने गांव के एक व्यक्ति को कागजात दिए थे। आरोप है कि उसने पूरे परिवार से एक सादे कागज पर हस्ताक्षर करवा लिए थे। इसके बाद संतोष को यह डर सताने लगा कि कहीं उसी कागज के सहारे उनकी जमीन किसी और के नाम न कर दी जाए। इसी चिंता के चलते उन्होंने यह कदम उठा लिया। केस-2: जाजमऊ में युवक की इलाज के दौरान मौत दूसरी घटना जाजमऊ के ताड़ बगिया हरी मस्जिद इलाके की है। यहां 22 वर्षीय आसिफ की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए हैलेट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां गुरुवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। भाई आरिफ के अनुसार आसिफ अपने मामा मुजीब के पास किराए के कमरे में रह रहा था। वह मूल रूप से सीतापुर जिले के चंदौली रेउसा क्षेत्र का रहने वाला था। पुलिस कर रही दोनों मामलों की जांच पुलिस का कहना है कि दोनों घटनाओं की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आपदा मित्रों का राज्यव्यापी प्रदर्शन:2018 से मानदेय बकाया, 30 मार्च को विधानसभा मार्च की चेतावनी
    Next Article
    सिलेंडर के लिए गैस एजेंसियों पर लंबी कतार:वाराणसी में लोग बोले- घर में खत्म हो गई गैस, सर्वर डाउन होने की वजह से नहीं हो रही बुकिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment