Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिलेंडर के लिए गैस एजेंसियों पर लंबी कतार:वाराणसी में लोग बोले- घर में खत्म हो गई गैस, सर्वर डाउन होने की वजह से नहीं हो रही बुकिंग

    9 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में गैस सिलेंडर लेने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं। यहां पर कतार में खड़े होकर लोग अपनी अलग अलग समस्याएं बता रहे हैं और सिलेंडर की मांग कर रहे हैं। जबकि गैस एजेंसी के प्रोपराइटर का कहना है कि किसी तरह की गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। दरअसल, लोड ज्यादा बढ़ जाने की वजह से सर्वर डाउन होने की वजह से बुकिंग में थोड़ी दिक्कतें आ रही है जिसकी वजह से लोग सीधे गैस एजेंसी पर पहुंचने लगे हैं यही कारण है कि यहां पर भीड़ ज्यादा बढ़ गई है। धूपचंडी जगतगंज स्थित धरम गैस सेवा के मालिक धरमराज सोनकर ने बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है, जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग हो चुकी है उन्हें तत्काल सिलेंडर मुहैया कराया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर उपभोक्ता जितेन्द्र सोनकर ने बताया कि मैंने गैस के लिए बुकिंग कराई थी और 12 मार्च की डेट ड्यू थी लेकिन यहां आने पर बताया जा रहा है कि 4 5 दिन बाद आइए। अब सिलेंडर नहीं है घर पर ऐसे में बड़ी दिक्कत हो रही है। कज्जाकपुरा स्थित वीआरके इंडेन गैस एजेंसी पर पिछले तीन दिनों से लोग चक्कर काट रहे थे। आज एजेंसी खुलने पर लोगों की भीड़ लग गई तो कर्मचारियों ने सभी की पासबुक जमा करवा दी और अंदर एक एक करके लोगों को बुलाया और टोल फ्री नंबर देने लगे कि इसपर काल करके सिलेंडर करा लें तो सिलेंडर गैस मिलेगा। इसपर लोगों ने कहा कि आप मैन्युअल पर्ची काटिए पर गैस एजेंसी कर्मियों ने कहा पर्ची नहीं काट पाएंगे सरकार ने बंद कर दिया है। सुनीता देवी ने बताया कि गैस सिलेंडर खत्म हो गया है। KYC जमा करने के लिए आई थी लेकिन बताया गया कि सर्वर फेल होने की वजह से लौट के जाना पड़ा। कज्जाकपुरा स्थित वी आर के गैस एजेंसी (इंडेन) पर पिछले तीन दिनों से लोग चक्कर काट रहे थे। आज एजेंसी खुलने पर लोगों की भीड़ लग गई तो कर्मचारियों ने सभी की पासबुक जमा करवा दी और अंदर एक एक करके लोगों को बुलाया और टोल फ्री नम्बर देने लगे कि इसपर काल कीजिए और बुक हो जाएगी गैस तो मिलेगा। इसपर लोगों ने कहा कि आप मैन्युअल पर्ची काटिए पर गैस एजेंसी कर्मियों ने कहा पर्ची नहीं काट पाएंगे सरकार ने बंद कर दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाराजपुर और जाजमऊ में दो लोगों ने किया सुसाइड:जमीन खोने के डर से किसान ने दी जान, युवक ने एसिड पी लिया
    Next Article
    आगरा में गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग परेशान:एजेंसियों पर सुबह से लंबी लाइन, रातभर जागकर ऑनलाइन बुकिंग कर रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment