Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महर्षि यूनिवर्सिटी में 'एलुमनी मीट 2026 उत्सव':पूर्व छात्रों ने साझा किए अनुभव, मोनाली ठाकुर ने दी प्रस्तुति

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ स्थित महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में एलुमनी मीट 2026 का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पूर्व छात्रों के पुनर्मिलन के साथ-साथ अनुभव और प्रेरणा के आदान-प्रदान का मंच बना। विश्वविद्यालय परिसर में देशभर से आए पूर्व छात्रों ने अपनी पुरानी यादें ताजा कीं और वर्तमान विद्यार्थियों के साथ अपने करियर के सफर को साझा किया। इस कार्यक्रम में करीब 500 से अधिक पूर्व छात्रों ने हिस्सा लिया। आईटी, मीडिया, मैनेजमेंट और फाइनेंस सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित इन पूर्व छात्रों ने बताया कि विश्वविद्यालय से मिली शिक्षा, अनुशासन और व्यावहारिक प्रशिक्षण ने उन्हें इंडस्ट्री में एक मजबूत आधार प्रदान किया। उन्होंने उद्योग की वास्तविक चुनौतियों पर चर्चा की और छात्रों को समय रहते खुद को तैयार करने की सलाह दी। इंटर्नशिप का अनुभव करियर के लिए बेहद महत्वपूर्ण पूर्व छात्रों ने इस बात पर जोर दिया कि सिर्फ डिग्री ही नहीं, बल्कि संचार कौशल, टीमवर्क, तकनीकी अपडेट और इंटर्नशिप का अनुभव भी करियर के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्रों को असफलताओं से सीखने और उनसे घबराने के बजाय आगे बढ़ने की मानसिकता विकसित करने की सलाह दी। संवाद सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने अपने करियर से जुड़े प्रश्न पूछे और जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। लाइव कॉन्सर्ट में झूमें छात्र शाम होते-होते कार्यक्रम का माहौल संगीतमय हो गया। बॉलीवुड की मशहूर गायिका मोनाली ठाकुर ने लाइव कॉन्सर्ट में अपने लोकप्रिय गीतों से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। उनके गानों की धुन पर छात्र और पूर्व छात्र झूम उठे। तालियों और उत्साह से पूरा परिसर गूंज उठा, जिससे एलुमनी मीट एक यादगार शाम में बदल गई। कार्यक्रम में प्रमुख गणमान्य शामिल हुए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। बीओजी सदस्य राहुल भारद्वाज ने आयोजन की सफलता पर सभी को बधाई दी। इस अवसर पर कुलपति भानु प्रताप सिंह, कुलसचिव गिरीश छिमवाल, चीफ फाइनेंस ऑफिसर वरुण श्रीवास्तव, मुख्य परीक्षा नियंत्रक के.के शुक्ला, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजेश सिंह, डीन अकादमिक डॉ. नीरज जैन सहित सभी स्कूलों के डीन, फैकल्टी और स्टाफ उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ठेठ इलाहाबादी अंदाज में हंसी-ठिठोली, गीतों की होली:प्रयागराज में सजी फागुनी महफ़िल, मूर्खानन्द-बेवकूफ़ानन्द ने की मस्ती
    Next Article
    बीबीडी परिसर में 'उत्कर्ष-2026' वार्षिकोत्सव संपन्न:छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से प्रतिभा का किया प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment