Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम को कांग्रेस ने कहा 'गूंगी गुड़िया':सुनेत्रा पवार पर की टिप्पणी, शिंदे बोले- यह राज्य की सभी महिलाओं का अपमान

    15 hours ago

    1

    0

    महाराष्ट्र में मंगलवार को एक राजनीतिक विवाद शुरू हो गया, जब कांग्रेस ने महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार के लिए 'गूंगी गुड़िया' शब्द का इस्तेमाल किया। कांग्रेस की इस टिप्पणी पर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है और इसे राज्य की सभी महिलाओं का अपमान बताया है। शिंदे ने कहा कि कांग्रेस को महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम के खिलाफ अपनी टिप्पणी पर शर्म आनी चाहिए। दरअसल सोमवार को सुनेत्रा पवार से एक पत्रकार ने बीड जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल पूछा था। इस पर NCP नेता धनंजय मुंडे ने कथित तौर पर उनका बचाव किया था। कांग्रेस ने इसका वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि सुनेत्रा पवार कितने दिन तक गूंगी गुड़िया बनी रहेंगी। बहुत ही निचले स्तर पर उतर आए हैं: सीएम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि महाराष्ट्र की राजनीतिक संस्कृति में इस स्तर की गिरावट पहली बार देखने को मिल रही है। मुझे लगता है कि वे बहुत ही निचले स्तर पर उतर आए हैं। असल में, उन्हें कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है और कोई उनकी परवाह नहीं कर रहा है। इसलिए वे सुर्खियों में बने रहने के लिए इस तरह की हथकंडे अपना रहे हैं। वे इस सोच पर चल रहे हैं कि अगर हमारी बदनामी से ही सही, कम से हम मशहूर तो हो जाएं। मेरा मानना ​​है कि महाराष्ट्र की राजनीतिक संस्कृति में ऐसा पहली बार हो रहा है जब लोग इतने निचले स्तर पर उतर आए हैं। महाराष्ट्र की सभी माताओं-बहनों का अपमान है: शिंदे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कांग्रेस की कड़ी आलोचना करते हुए कहा सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री हैं। 2024 में कांग्रेस ने अपमानजनक भाषा का प्रयोग करके 'लाडली बहनों' का अपमान किया था। उन्हीं बहनों ने उन्हें उनकी औकात दिखाई और सबक सिखाया। यह केवल सुनेत्रा ताई पवार का अपमान नहीं है, बल्कि महाराष्ट्र की सभी माताओं और बहनों का अपमान है। हमारी माताएं और बहनें निश्चित रूप से कांग्रेस को इसके लिए सबक सिखाएंगी। कांग्रेस पार्टी ने अपनी समझ खो दी है और उसे इस बयान के लिए तुरंत माफी मांगनी चाहिए। ------------------- महाराष्ट्र की ये खबर भी पढ़ें… शरद पवार बोले- NCP के दोनों गुट साथ नहीं आएंगे:एक दिन पहले बेटी सुप्रिया शाह से मिली शरद पवार ने कहा कि NCP के दोनों गुटों के फिर से साथ आने का कोई सवाल ही नहीं है। पवार का यह बयान ऐसे समय आया है, जब एक दिन पहले NCP (शरद गुट) की सांसद सुप्रिया सुले और सांसद बजरंग सोनवणे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    उदयनिधि स्टालिन 8 घंटे बाद रिहा:सीएम विजय की करीबी एक्ट्रेस तृषा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी; उदयनिधि ने कहा- मेरे साथ आतंकवादी जैसा सुलूक हुआ
    Next Article
    डिजिटल अरेस्ट, सुप्रीम कोर्ट बोला-RBI म्यूल अकाउंट्स पर SOP बनाए:केंद्र सरकार मुआवजे और राज्य साइबर फ्रॉड रोकने का तंत्र लागू करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment