Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाराष्ट्र से आया युवक संगम में डूबा:संगम में नाव से उतरते ही पानी में समाया, परिवार वाले बोले- हम चीखते रहे, कोई बचाने नहीं आया

    7 hours ago

    1

    0

    छठ महापर्व के दौरान सोमवार सुबह प्रयागराज के संगम में बड़ा हादसा हो गया। महाराष्ट्र से परिवार के 21 लोगों के साथ छठ पूजा के लिए आए 42 वर्षीय दामाजी महादेव पाकमोडे संगम में डूब गए। परिजनों का आरोप है कि स्नान स्थल पर लगी सुरक्षा जाली और लकड़ी की बल्ली टूटी हुई थी। जैसे ही दामाजी नाव से उतरकर स्नान के लिए आगे बढ़े, वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। परिवार का कहना है कि वे काफी देर तक मदद के लिए चीखते रहे, लेकिन वहां मौजूद नाविकों ने उन्हें बचाने के लिए नदी में छलांग नहीं लगाई। घटना के चार घंटे बाद भी जल पुलिस और गोताखोर उनकी तलाश में जुटे रहे। महाराष्ट्र से दर्शन के लिए आया था परिवार दामाजी महादेव पाकमोडे महाराष्ट्र के चंदपुर जिले के रहने वाले थे। वह पत्नी मनीषा, 12 वर्षीय बेटे, छह साल की बेटी समेत परिवार के कुल 21 सदस्यों के साथ 14 नवंबर को ट्रैवलर बस से तीर्थ यात्रा पर निकले थे। 15 नवंबर को सभी लोग मैहर पहुंचे, जहां दर्शन-पूजन के बाद सोमवार सुबह प्रयागराज संगम पहुंचे। दो नावों से पहुंचे संगम, उतरते ही हुआ हादसा सुबह करीब 10 बजे परिवार के सभी सदस्य किला घाट से दो नावों पर सवार होकर संगम की ओर रवाना हुए। दामाद गोपाल ने बताया कि नाव संगम नोज के पास पहुंची और एक-एक कर सभी लोग उतरने लगे। इसी दौरान जैसे ही दामाजी स्नान के लिए नीचे उतरे, वहां लगी लकड़ी की बल्ली टूट गई। इससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वह तेज बहाव में डूबने लगे। ‘10 मिनट तक मदद के लिए चिल्लाते रहे, किसी ने नहीं बचाया’ परिजनों का आरोप है कि दामाजी को डूबता देख सभी लोग शोर मचाने लगे और लगातार मदद की गुहार लगाते रहे। उनका कहना है कि करीब 10 मिनट तक वे चीखते रहे, लेकिन आसपास मौजूद नाविकों ने नदी में उतरकर उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की। देखते ही देखते दामाजी पानी में समा गए। शोर मचने पर पहुंची जल पुलिस और गोताखोर घटना की जानकारी मिलते ही किनारे पर मौजूद गोताखोर मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद जल पुलिस की टीम भी पहुंच गई। इसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। चार घंटे से अधिक समय तक गोताखोर और जल पुलिस दामाजी की तलाश में जुटे रहे, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हादसे के समय दामाजी की पत्नी मनीषा, 12 वर्षीय बेटा और छह साल की बेटी भी वहीं मौजूद थे। पति को आंखों के सामने डूबता देख पत्नी बेसुध हो गई। वह रोते हुए बार-बार यही कहती रही कि परिवार भगवान के दर्शन और छठ पूजा के लिए आया था, लेकिन इतना बड़ा दुख मिल गया। बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल रहा। ‘नाविक कोशिश करते तो बच सकती थी जान’ मनीषा के भाई गोपाल का आरोप है कि यदि नाविक समय रहते नदी में उतरकर प्रयास करते तो दामाजी की जान बचाई जा सकती थी। परिवार के अन्य सदस्यों ने भी नाविकों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब वे कभी संगम नहीं आएंगे। पुलिस बोली- तेज बहाव में बह जाने की आशंका दारागंज थाना प्रभारी हरिकेश राय ने बताया कि हादसे के समय नदी का बहाव काफी तेज था। आशंका है कि युवक बहाव की चपेट में आ गया। उसकी तलाश के लिए गोताखोरों की टीम को छतनाग तक भेजा गया है और लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल छठ महापर्व के दौरान संगम पर लाखों श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा हर दिन बड़ी संख्या में पर्यटक भी यहां आते हैं। ऐसे में संगम नोज जैसे संवेदनशील स्थान पर सुरक्षा जाली टूटने और हादसे के बावजूद तत्काल राहत नहीं मिलने से सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त होती और जल पुलिस व गोताखोर पहले से अधिक सतर्क रहते तो शायद इस हादसे को टाला जा सकता था। सवाल यह भी है कि अगर संगम नोज पर गोताखोर और जल पुलिस की अलर्ट थीं तो कैसे युवक को नहीं बचाया जा सका।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व संपन्न:एसएसपी ने परिवार के साथ बंगाली घाट पर की पूजा; 10 घाटों पर श्रद्धालुओं ने मनाया पर्व
    Next Article
    सांसद प्रिया सरोज शादी में पहनेंगी बनारसी साड़ी:जयमाल में दिल्ली का लहंगा, काशी में 12 घंटे शॉपिंग की; 4 दिसंबर को लखनऊ में विवाह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment