Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Maharashtra की 5 अदालतों को मिला बम धमाके का ईमेल, तलाशी के बाद निकली झूठी धमकी

    1 hour from now

    1

    0

    ठाणे/हिंगोली/पुणे, दो नवंबर महाराष्ट्र के पुणे, ठाणे, हिंगोली, बीड और नांदेड जिलों की जिला एवं सत्र अदालतों को सोमवार को परिसर में बम विस्फोट करने की धमकी वाले ईमेल मिले, जिससे सुरक्षा को लेकर हड़कंप मच गया और पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, विस्तृत जांच और तलाशी अभियान के बाद पुलिस को किसी भी अदालत परिसर से कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस के अनुसार, ठाणे शहर में अदालत की इमारत को दोपहर में खाली करा लिया गया, क्योंकि कार्यालय को एक संदेश मिला था कि वहां अपराह्न साढ़े तीन बजे बम विस्फोट होगा।एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ठाणे नगर पुलिस थाने के कर्मियों ने पूरे अदालत परिसर को खाली करा लिया। न्यायाधीशों, वकीलों और अन्य कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद श्वान दस्ते और बम निरोधक एवं पहचान दस्ते (बीडीडीएस) के कर्मियों ने पूरे परिसर की गहन तलाशी ली।’’ पुणे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुणे में शिवाजीनगर अदालत परिसर को खाली करा लिया गया, क्योंकि अदालत प्रशासन को परिसर बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘अदालत प्रशासन को एक ईमेल के जरिये बम की धमकी मिली, जिसमें कहा गया था कि अदालत की इमारत में बम रखा गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ई-मेल मिलने के बाद अदालत परिसर को खाली करा लिया गया है, बम निरोधक दस्ते (बीडीडीएस) को बुला लिया गया है और संभावित संदिग्ध वस्तु की तलाश की जा रही है।’’ मराठवाड़ा के हिंगोली में सुबह अदालत परिसर को बम से उड़ाने की धमकी वाला एक ईमेल मिला। अदालत के अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद बम पहचान एवं निरोधक दस्ते (बीडीडीएस) के साथ पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर की गहन तलाशी शुरू की। एक अधिकारी ने बताया कि यह ईमेल फर्जी हो सकता है।उन्होंने कहा कि हिंगोली की साइबर अपराध इकाई ने यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि ईमेल किसने भेजा। बीड के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि बीड में भी पूर्वाह्न 11:52 बजे एक ऐसा ही ईमेल मिला, जिसमें अपराह्न 3:11 बजे बम विस्फोट की चेतावनी दी गई थी। उन्होंने बताया कि ईमेल के मद्देनजर अदालत परिसर को खाली करा लिया गया।अपर पुलिस अधीक्षक शेख समीर ने बताया, ‘‘पुलिस, बीडीएस और एलसीबी के जवानों का एक दस्ता, श्वान दस्ते के साथ अदालत परिसर पहुंचा। टीम पूरे परिसर की तलाशी ले रही है।’’ पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नांदेड जिला एवं सत्र अदालत को भी ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। हालांकि, दो घंटे तक चले व्यापक तलाशी अभियान के बाद पुलिस को कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली, जिसके बाद पुलिस ने इसे झूठी खबर घोषित कर दिया।पुलिस के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 12 बजे जिला अदालत की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक अज्ञात ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें आईईडी से विस्फोट करने की चेतावनी दी गई थी। अदालत प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई के लिए तुरंत यह ईमेल पुलिस को भेज दिया। एहतियात के तौर पर, अदालत परिसर से सभी मुकदमों के पक्षकारों, वकीलों, न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।पुलिस ने धमकी भरे ईमेल के स्रोत और भेजने वाले का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Dia Mirza के प्रदूषण मुक्त दिवाली वीडियो पर विवाद, BJP की आपत्ति के बाद BMC ने हटाया
    Next Article
    Rahul Gandhi पर Sudhanshu Trivedi का तीखा वार, लगाया अराजकता फैलाने और गुमराह करने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment