Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाशिवरात्रि पर मंदिर पर लगाया ताला:आगरा में सड़क पर उतरे लोग, पीएसी बल किया तैनात

    5 hours ago

    1

    0

    आगरा के खंदारी स्थित धोबी की बगीची में महाशिवरात्रि पर मंदिर में ताला लगाने का विरोध हुआ। पूजा करने आए लोगों ने इसका विरोध किया, लेकिन ताला नहीं खुला। इस पर लोगों की मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और प्रदर्शन शुरू कर दिया। धीरे-धीरे प्रदर्शन उग्र हो गया, जिससे जिला प्रशासन को पीएसी बल बुलाना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने मंदिर का ताला खोलने और उन्हें रास्ता देने की मांग की। इससे खंदारी स्थित सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई।स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस प्रशासन के समझाने के बाद करीब 4 घंटे बाद प्रदर्शनकारी वापस लौट गए। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश की और मंदिर का ताला खोलने और पूजा कराने का आश्वासन दिया। 2 तस्वीरें देखिए… विवादित जमीन है बता दें कि बगीची में लंबे समय से विवादित जगह पर डॉ. भीमराव अंबेडकर और गांधीजी की प्रतिमा लगी हुई थी। एक पक्ष के कोर्ट में जीत जाने के बाद उन्होंने अपना कब्जा ले लिया, जिससे दलित समाज में आक्रोश है। आज महाशिवरात्रि के दिन मंदिर को बाउंड्री के अंदर ताले में बंद कर दिया गया, जिससे लोग भड़क उठे। पूजा करने गए लोगों ने ताला लगा देख प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी संतुष्ट नहीं हैं। दलित समाज का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी रखेंगे। पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन अभी तक स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। प्रशासन ने डॉ भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी की प्रतिमा के लिए जगह छोड़ दी है, लेकिन मंदिर के लिए जगह नहीं छोड़ी गई है। शिवरात्रि पर पूजा करने गए लोगों ने कहा कि मंदिर के लिए भी जगह छोड़ी जाए, इस पर विवाद और बढ़ गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संघ प्रमुख ने देखी RSS की यात्रा पर केंद्रित प्रदर्शनी:3 दिवसीय प्रवास पर गोरखपुर आए हैं मोहन भागवत
    Next Article
    शादी का झांसा देकर युवती से हड़पे 25 लाख:गाजियाबाद में युवती ने राहुल से कहा था कि मेरी मौत के सब जिम्मेदार होंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment