Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी का झांसा देकर युवती से हड़पे 25 लाख:गाजियाबाद में युवती ने राहुल से कहा था कि मेरी मौत के सब जिम्मेदार होंगे

    7 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में शादी का झांसा देकर युवती के 25 लाख रुपये हड़प लिए गए। जहां डिप्रेशन में युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। युवती की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। महरौली की रहने वाली थी युवती गाजियाबाद के महरौली निवासी करिश्मा वर्मा (24 साल) पुत्री पवन वर्मा ने शनिवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। आज युवती की मौत होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। वेव सिटी थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। अभी तक बताया गया कि युवती के परिवार के 25 लाख रुपये हड़प लिए गए। इस गैंग में 2 महिला समेत 4 लोग शामिल हैं। फ्रेंड ने ही दिया धोखा करिश्मा के पिता पवन वर्मा गाजियाबाद में एक फैक्ट्री में मैनेजर हैं। करिश्मा परिवार में अकेली बहन थी, एक बड़ा भाई है। पिता ने पुलिस को बताया कि करिश्मा बीए पास कर चुकी थी, आठवीं से साथ में पढ़ने वाली शिवांगी के यहां आना जाना था। जिसमें शिवांगी के परिवार की एक महिला ने दिल्ली निवासी राहुल से मुलाकात कराई थी। पिता बेटी करिश्मा के खाते में शादी के लिए जो भी बचपन से पैसे जमा करते थे, उन पैसों को दोगुना करने का लालच देकर दिल्ली निवासी राहुल ने हड़प लिया। धोखे से पैसे निकलवा लिया। परिवार का कहना है कि यह पता नहीं चला कि कितने दिनों में यह पैसे राहुल ने हड़पे। कुछ समय पहले करिश्मा गुमसुम रहने लगी तो परिवार ने पूछा तो उसने बताया कि अपनी फ्रेंड शिवांगी के परिवार की महिला और दिल्ली के राहुल ने मेरे खाते से सारे पैसे हड़प लिए। मुझे पता नहीं था। इन पैसों को दोगुना करने का लालल दिया गया। परिवार घर पहुंचा तो धमकाया करिश्मा के पिता और अन्य रिश्तेदारों ने बताया कि कई महीने पहले हम शिवांगी के यहां गए थे। और बताया कि हमारी बेटी के पैसे हड़प लिए। जिसमें वहां मौजूद महिलाओं और अन्य लोगों ने हमें धमकाया और एससी एसटी एक्ट में केस दर्ज कराने का आरोप लगाकर सिहानीगेट में शिकायत दी, वह फर्जी शिकायत थी। इस मामले में पंचायत हुई तो हमें 6 लाख रुपये और 2 लाख रुपये के दो चैक लौटाने की बात कही, लेकिन खाते में पैसा नहीं आया। जिसके बाद हमनें पुलिस से शिकायत की थी। राहुल से हुई थी मोबाइल पर बात पिता ने पुलिस को बताया कि शनिवार को दिल्ली के राहुल से करिश्मा से बात हुई थी। जिसमें करिश्मा ने रोते हुए यह कहा था कि मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई, मेरे परिवार ने जो पैसा मेरे नाम किया था, वह भी तुमने और महिलाओं ने हड़प लिया। मेरी मौत के तुम जिम्मेदार होंगे, मेरे पिता की ऐसी हालत नहीं कि वह फिर इतना पैसा खर्च कर मेरी शादी कर सकें। जिसके बाद परिवार ने समझाने का प्रयास किया। करिश्मा रोने लगी। जहां रात में जहरीला पदार्थ खा लिया। आज उसकी मौत हो गई। वेव सिटी थाना प्रभारी सर्वेश सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिवार ने पैसे हड़पने की जो बात कही है उसकी भी जांच की जा रही है। परिजन जो भी तहरीर देंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाशिवरात्रि पर मंदिर पर लगाया ताला:आगरा में सड़क पर उतरे लोग, पीएसी बल किया तैनात
    Next Article
    अयोध्या में सरसों पर माहू कीट का प्रकोप:पछेती फसल पर असर, उत्पादन घटने का खतरा मंडराया, जिले में 5000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में हो रही खेती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment