Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोहित मौर्य की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यकर्ताओं ने केंद्र-राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाए

    13 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन यूथ जिला अध्यक्ष मोहित मौर्य की दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में किया गया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने 'जब-जब मोदी डरता है, पुलिस को आगे करता है' जैसे नारे लगाए। उन्होंने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी के समर्थन में भी नारे लगाए। कांग्रेस का आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने मोहित मौर्य के साथ-साथ अमेठी और रायबरेली सहित कई जिलों के युवा कांग्रेसियों को भी गिरफ्तार किया है, जिन्हें छुड़ाने की मांग की जा रही है। इस मामले पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों सरकारें लगातार लोकतंत्र की हत्या कर रही हैं। तिवारी ने आगे बताया कि दिल्ली में युवा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सादे कपड़ों में आकर कांग्रेस के युवा साथियों और महिला कांग्रेसियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने मानवाधिकार आयोग के नियमों का हवाला देते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी पर उसके परिवार को जानकारी देना अनिवार्य है, लेकिन इस मामले में नियमों की अनदेखी की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इन कार्रवाइयों के विरोध में आज कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छह माह में पूरा होगा सड़क चौड़ीकरण:बुलंदशहर में जाम से मिलेगी राहत, 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे
    Next Article
    मेरठ में किसानों की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:कॉलोनाइजरों ने बंजर भूमि का स्थान बदला, पटवारी पर भी आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment