Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेहंदी की रस्म में कहासुनी, गला रेतकर की हत्या:सिद्धार्थनगर शादी में आया रिश्तेदार बना कातिल, शादी की खुशियां मातम में बदली

    8 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर के जोगिया उदयपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक मामूली कहासुनी खूनी अंजाम तक पहुंच गई। नादेपार चौराहे पर दिनदहाड़े एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वारदात की जड़ एक दिन पहले हुए मेहंदी समारोह का विवाद था। शादी के घर में बज रहे ढोल-नगाड़े दूसरे ही दिन सन्नाटे में बदल गए। घटना 10 मार्च की शाम करीब 6 बजे की है। नादेपार चौराहे निवासी शुभम उर्फ शिवम (पुत्र सबलू) अपनी कार से दुकान के लिए कपड़ा और अन्य सामान लेने पहुंचे थे। तभी वहां पहुंचे प्रिंस वर्मा ने कथित तौर पर उनकी कार का साइड मिरर तोड़ दिया। शिवम ने विरोध किया तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बहस अचानक उग्र हो गई और प्रिंस ने अपने पास मौजूद धारदार चाकू से शिवम के गले पर वार कर दिया। चौराहे पर खून से लथपथ शिवम गिर पड़े। दिनदहाड़े हुई इस घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। लोग दहशत में इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल शिवम को पास के मेडिकल स्टोर पहुंचाया और फिर जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि 9 मार्च को आरोपी प्रिंस वर्मा के मामा पवन के बेटे विनय की मेहंदी की रस्म थी। उसी कार्यक्रम में शिवम और प्रिंस के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। उस समय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था, लेकिन आरोपी इस विवाद को लेकर भीतर ही भीतर आक्रोश में था। सूत्रों के अनुसार, प्रिंस वर्मा तीन दिन पहले ही दिल्ली से गांव आया था। वह अपने माता-पिता के साथ शादी में शामिल होने पहुंचा था। बताया जा रहा है कि पिछले करीब 15 वर्षों से वह दिल्ली में ही रह रहा था और अपने पैतृक गांव मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के उड़वलिया टोला सोनबरसा में बहुत कम आता-जाता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों परिवारों के घर महज 50 मीटर की दूरी पर हैं और एक-दूसरे को भली-भांति जानते थे। शादी के माहौल में हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। नई दुकान, नई उम्मीदें और अचानक खत्म हो गई जिंदगी मृतक शिवम के पिता सबलू ने करीब दस दिन पहले ही नादेपार चौराहे पर कपड़ों की दुकान खुलवाई थी। शिवम उसी दुकान का कामकाज संभाल रहे थे। परिवार को उम्मीद थी कि नया कारोबार घर की आर्थिक स्थिति मजबूत करेगा। लेकिन दुकान की शुरुआत के कुछ ही दिनों बाद यह दर्दनाक घटना हो गई। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। शादी की रौनक के बीच मातम का माहौल पसर गया है। गिरफ्तारी के बाद खुलासे की तैयारी घटना की सूचना मिलते ही जोगिया उदयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के पिता की तहरीर पर प्रिंस वर्मा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। देर रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और विस्तृत खुलासा जल्द किया जाएगा। हालांकि दिनदहाड़े चौराहे पर हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर पहले हुए विवाद को गंभीरता से लिया जाता तो शायद एक युवक की जान बचाई जा सकती थी। फिलहाल पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। एक मामूली कहासुनी ने दो परिवारों की खुशियों को मातम में बदल दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विश्व किडनी दिवस पर मेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम:बुलंदशहर में गुर्दा रोगों के प्रति मरीजों को किया जागरूक
    Next Article
    प्रतापगढ़ में हनुमानगंज बाजार बंद, व्यापारियों का विरोध प्रदर्शन:कंधई इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment