Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विश्व किडनी दिवस पर मेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम:बुलंदशहर में गुर्दा रोगों के प्रति मरीजों को किया जागरूक

    7 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के कल्याण सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बीबीडी गवर्नमेंट मेल डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल के ओपीडी परिसर में मंगलवार को विश्व किडनी दिवस पर एक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम दोपहर दो बजे मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए था। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. संजय मिश्रा के निर्देशन में और विभागाध्यक्ष डॉ. चर्चित गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने आम लोगों और मरीजों को गुर्दे से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने गुर्दा रोगों के शुरुआती लक्षणों की पहचान, समय पर चिकित्सकीय परामर्श की आवश्यकता और प्राथमिकता के आधार पर उपचार व जांच की जानकारी प्रदान की। चिकित्सकों ने बताया कि समय रहते लक्षणों की पहचान और उचित उपचार से किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। कार्यक्रम में मरीजों और उनके तीमारदारों को मौखिक जानकारी के साथ-साथ आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। उपस्थित लोगों ने इस कार्यक्रम को एक सराहनीय और उपयोगी पहल बताया। प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से उनकी शंकाओं का समाधान भी किया गया। कार्यक्रम में विभाग के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय भागीदारी की। इस अवसर पर सीनियर कंसल्टेंट डॉ. प्रदीप मित्तल, डॉ. अभिनव अग्रवाल, डॉ. प्रशांत, डॉ. रजत और जूनियर रेजिडेंट्स भी उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रसोई गैस की लाइन में ग्राहकों में मारपीट; VIDEO:गोरखपुर में पुलिस के सामने ही भिड़ गए; हिरासत में लिए गए
    Next Article
    मेहंदी की रस्म में कहासुनी, गला रेतकर की हत्या:सिद्धार्थनगर शादी में आया रिश्तेदार बना कातिल, शादी की खुशियां मातम में बदली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment