Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेंहदावल-बौधरा बाबा मार्ग का निर्माण शुरू:संतकबीर नगर में 27 करोड़ की लागत से 5.5 मीटर चौड़ी होगी सड़क

    2 hours ago

    1

    0

    मेंहदावल में बौधरा बाबा से मेंहदावल जाने वाले मार्ग का निर्माण शुरू हो गया। विधायक अनिल त्रिपाठी ने सोनवरसा मोड़ पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सड़क का शिलान्यास किया। इस मार्ग के निर्माण पर लगभग 27 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह सड़क 5.5 मीटर चौड़ी बनाई जाएगी, जो क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण साबित होगी। पहले यह मार्ग सिंगल लेन का था और वर्तमान में गड्ढों में तब्दील हो गया था, जिससे आवागमन में परेशानी होती थी। विधायक अनिल त्रिपाठी ने बताया कि इस मार्ग के बनने से कछार क्षेत्र और मेंहदावल नगर के बीच की दूरी कम होगी। इससे बौधरा बाबा के श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों का आवागमन आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क के निर्माण से व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। विधायक ने इसे क्षेत्रीय विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया और सभी से परियोजना के सफल क्रियान्वयन में सहयोग की अपील की। इस अवसर पर गंगाराम निषाद, लालबहादुर चौहान, बृजनंदन पाठक, टुनटुन राय, हैप्पी राय, महेश पांडेय, सुभसागर पांडेय और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटे ने पिता की हत्या कर शव जलाया:इटावा में एक महीने पहले कोठरी में मिला था जला शव, जमीन और पैसा बनी वजह
    Next Article
    फिरोजाबाद में ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर युवक की मौत:चचेरा भाई घायल, आलू लादकर कोल्ड स्टोरेज जा रहे थे दोनों

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment