Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेंहदावल के वार्ड में सड़क पर गड्ढे, आवागमन बाधित:किसी बड़ी घटना के इंतजार में नगर प्रशासन, होली से पहले मरम्मत की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    मेंहदावल नगर पंचायत के ब्रम्हचारी मोहल्ले में सड़क के बीच में नाली निर्माण के लिए गड्ढे खोद दिए गए हैं। कार्यदाई संस्था और नगर प्रशासन की कथित लापरवाही के कारण यह स्थिति बनी है, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। काफी विरोध के बाद काम शुरू तो हुआ लेकिन अब कछुआ की चाल चल रहा है। होली के त्योहार से पहले सड़क की मरम्मत न होने से आवागमन बाधित है और दुर्घटनाओं का जोखिम बढ़ गया है। कस्बे के ब्रह्मचारी वार्ड में इन गड्ढों और सड़क पर डाली गई मिट्टी के कारण लगभग दो हजार की आबादी प्रभावित हुई है। नाली निर्माण के लिए खोदे गए इन गड्ढों ने आवागमन को पूरी तरह से बाधित कर दिया है। स्थानीय लोगों को अपने दैनिक कार्यों के लिए भी जोखिम उठाना पड़ रहा है। मोहल्ला निवासी नूर, अमित, आमिर, सुहैल, तौफीक, रियाजु, सदरू, कमालुद्दीन, इब्राहिम और प्रमोद ने बताया कि खुले हुए गड्ढे और मिट्टी के ढेर न केवल दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं, बल्कि बच्चों के लिए भी असुरक्षित हैं, जिसके चलते छोटे बच्चे स्कूल जाने से भी कतरा रहे हैं। निवासियों ने प्रशासन से त्योहार से पहले जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कराने की मांग की है
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में युवक ने खुद को मारी थी गोली:पुलिस जांच में खुलासा, ससुर पर हत्या का लगा था आरोप, इलाज के दौरान मौत
    Next Article
    कानपुर में महिला ने सुसाइड किया:साड़ी का फंदा बनाकर कुंडे से लटकी, पति 12वीं की परीक्षा दे रहा; 8 माह पहले लव मैरिज की थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment