Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में युवक ने खुद को मारी थी गोली:पुलिस जांच में खुलासा, ससुर पर हत्या का लगा था आरोप, इलाज के दौरान मौत

    2 hours ago

    1

    0

    बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र के मवई गांव में गोली लगने से घायल हुए 35 वर्षीय दशरथ की मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि दशरथ ने पारिवारिक विवाद के बाद खुद को गोली मारी थी, जबकि पहले ससुर पर आरोप लगाए गए थे। दशरथ को बाई जांघ में गोली लगी थी। घटना के बाद परिजनों ने उसे पहले बबेरू सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। स्थिति में सुधार न होने पर उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां बृहस्पतिवार देर रात उसकी मौत हो गई। घटना के समय दशरथ ने आरोप लगाया था कि उसके ससुर ने उसे गोली मारी और उसकी पत्नी को अपने साथ ले गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए कमासिन पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि घटना के समय दशरथ के ससुर और पत्नी की लोकेशन घटनास्थल से लगभग 50 से 55 किलोमीटर दूर थी। कॉल डिटेल रिकॉर्ड और मोबाइल लोकेशन की जांच से स्पष्ट हुआ कि वे लोग मौके पर मौजूद नहीं थे। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद ससुर अपनी बेटी को लेकर घर चले गए थे। इसी दौरान दशरथ ने आवेश में आकर खुद को गोली मार ली। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में खाटू श्याम संकीर्तन, फूलों से सजा दरबार:दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु के फूलों से हुआ बाबा का श्रृंगार, खेली फूलों की होली
    Next Article
    मेंहदावल के वार्ड में सड़क पर गड्ढे, आवागमन बाधित:किसी बड़ी घटना के इंतजार में नगर प्रशासन, होली से पहले मरम्मत की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment