Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर के खालापार थाने में 26 हिस्ट्रीशीटरों की ’परेड’:चर्चित हाजी शेर भी लाइन में नजर आए, पुलिस ने अपराध से दूरी बनाने को कहा

    3 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के खालापार थाने में सोमवार शाम क्षेत्र के 26 हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई गई। पुलिस ने सभी को थाने बुलाकर एक कतार में खड़ा किया और अपराध से दूरी बनाए रखने की हिदायत दी। इसी दौरान खालापार के चर्चित हाजी शेर भी अन्य हिस्ट्रीशीटरों के साथ लाइन में खड़े नजर आए। थाने के अंदर हुई कार्रवाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों को चेतावनी दी कि वे भविष्य में किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल न हों और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाली किसी भी गतिविधि से दूर रहें। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि क्षेत्र में उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और किसी तरह की आपराधिक गतिविधि सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। सोमवार शाम करीब 5 बजे खालापार थाना पुलिस ने क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों को थाने बुलाया था। इनमें हाजी शेर के अलावा उनके परिवार के कुछ अन्य लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। सभी को थाने के अंदर एक लाइन में खड़ा कर पुलिस ने आवश्यक निर्देश दिए। अपराध से दूर रहने की दी हिदायत पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों को समझाया कि वे किसी भी आपराधिक गतिविधि से दूर रहें और क्षेत्र की कानून व्यवस्था के लिए परेशानी पैदा करने वाली गतिविधियों में शामिल न हों। पुलिस की ओर से उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखने की बात भी कही गई। हाजी शेर समेत कई हिस्ट्रीशीटर एक कतार में खड़े रहे वीडियो में हाजी शेर समेत कई हिस्ट्रीशीटर एक कतार में खड़े दिखाई दे रहे हैं। पुलिसकर्मी उन्हें समझाते और चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। हाजी शेर का नाम स्थानीय स्तर पर लंबे समय से चर्चित रहा है। उनके राजनीतिक संपर्कों के कारण भी उनकी क्षेत्र में पहचान बताई जाती है। ऐसे में पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान उनका अन्य हिस्ट्रीशीटरों के साथ लाइन में नजर आना चर्चा का विषय बना हुआ है। 26 हिस्ट्रीशीटरों को दो टूक चेतावनी पुलिस की कार्रवाई सोमवार शाम शुरू हुई थी। इसका वीडियो देर रात करीब 12 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस की ओर से हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी और उन्हें आपराधिक गतिविधियों से दूर रखने के लिए समय-समय पर इस तरह की कार्रवाई की जाती है। थाने में बुलाए गए सभी 26 हिस्ट्रीशीटरों को पुलिस ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि वे आपराधिक गतिविधियों से दूर रहें। साथ ही कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाली किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होने के निर्देश दिए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धार्मिक भावना भड़काने वाले वायरल वीडियो पर वकील आक्रोशित:प्रयागराज में थाने के बाहर भड़काऊ नारेबाजी, वकील पर केस का विरोध
    Next Article
    पीलीभीत में रंजिश में ग्रामीण की हत्या:सुबह टहलने निकले थे, पहले से बैठे थे हमलावर, धारदार हथियार से हमला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment