Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धार्मिक भावना भड़काने वाले वायरल वीडियो पर वकील आक्रोशित:प्रयागराज में थाने के बाहर भड़काऊ नारेबाजी, वकील पर केस का विरोध

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के फूलपुर थाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में एक खास समुदाय के धार्मिक स्थल को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी, नारेबाजी से वकीलों में आक्रोश बढ़ रहा है। वकीलों और कई संगठनों ने आला अफसरों को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। वकील इस मामले पर विरोध प्रदर्शन की तैयारी में हैं। यह मामला जिला अदालत के एक वकील से जुड़ा है। आरोप है कि एक वकील के घर और दुकान में घुसकर कुछ लोगों ने हंगामा किया। प्रतिबंधित मांस बेचने का आरोप लगाकर रंगदारी मांगने लगे। घर में घुसकर तलाशी ली। मांस की जांच कराई। इसके बाद अधिवक्ता व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। हिंदू संगठन के लोगों ने इसके विरोध में थाने के गेट पर प्रदर्शन किया। इसी दौरान सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया जा रहा है। वीडियो में एक धर्म के लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक बातें बोली जा रही हैं। वीडियेा वायरल होने के बाद संगठनों ने और वकीलों ने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की है। वकीलों ने प्रदर्शन किया जांच की मांग वकीलों ने इलाहाबाद जनकल्याण समिति के नेतृत्व में विरोध जताते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता मो. हन्जला फारूकी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। वकीलों का कहना है कि अधिवक्ता के घर में 10–15 लोगों के पहुंचने के बाद वहां मौजूद मांस की पुलिस एवं पशु चिकित्सक के माध्यम से जांच कराई गई। समिति का कहना है कि पशु चिकित्सक की जांच में मांस गाय का न होकर भैंस का बताया गया। ज्ञापन में मांग की गई है कि वायरल वीडियो की मूल रिकॉर्डिंग, थाना परिसर की सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य उपलब्ध साक्ष्यों को सुरक्षित कर तकनीकी जांच कराई जाए। जांच में जिन व्यक्तियों की भूमिका प्रमाणित हो, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में अधिवक्ता मोहम्मद हन्जला फारूकी के साथ अन्य अधिवक्तागण आसिफ सलमानी, कादिर, आदिल, अदनान, रशीद, इकरार, अधिवक्ता जैदी, अकबर, हसीब, इब्ने, साकिब अहमद अंसारी, मोहम्मद अहसन (अजहर), जुबैर अहमद, अदीब अली, रानू, सईफ़ी, रिज़वान आदि रहे। अफसरों को दिया गया प्रार्थना पत्र अधिवक्ता सैयद एखलाक अहमद पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि 19 सितंबर 40 से 50 लोग जबरन घुस आए। सलाम कुरैशी नामक दुकानदार से गुंडा टैक्स मांगने लगे। आरोप लगाया कि प्रतिबंधित मांस की बिक्री हो रही है। 10 हजार रुपये महीना की डिमांड न पूरी होने पर हंगामा किया और थाने पहुंच सभी लोगों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर चिलुआताल में मिली 10वीं टॉपर की लाश:पिता रोते हुए बोले- लव अफेयर में बेटे को मारकर फेंका, 5 दिन से लापता था; गर्लफ्रेंड हिरासत में
    Next Article
    मुजफ्फरनगर के खालापार थाने में 26 हिस्ट्रीशीटरों की ’परेड’:चर्चित हाजी शेर भी लाइन में नजर आए, पुलिस ने अपराध से दूरी बनाने को कहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment