Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर के विद्या मंदिर में तीन पर्वों का आयोजन:विश्व धरोहर दिवस और परशुराम जन्मोत्सव पर लिया संरक्षण संकल्प

    10 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर के नई मंडी स्थित भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार सुबह 'विश्व धरोहर दिवस', 'भगवान परशुराम जन्मोत्सव' और 'अक्षय तृतीया' की पूर्व वेला मनाई गई। इस अवसर पर भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपरा और विरासत संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्या स्वाति गौतम के उद्बोधन से हुआ। उन्होंने भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के जीवन प्रसंगों के माध्यम से विद्यार्थियों को पितृभक्ति, मातृभक्ति, अनुशासन और पराक्रम जैसे आदर्श जीवन मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। इसके बाद प्रधानाचार्या डॉ. वंदना शर्मा ने विश्व धरोहर दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि विरासत का संरक्षण केवल सरकारों का नहीं, बल्कि समाज की भी साझा जिम्मेदारी है। विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर भगवान परशुराम को नमन करते हुए देश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित रखने और नई पीढ़ी तक उसके मूल्यों को पहुंचाने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम धार्मिक आयोजन से आगे बढ़कर सांस्कृतिक जागरूकता, विरासत संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश देने वाला साबित हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में ब्लिंकिट कर्मियों का वेतन वृद्धि को लेकर प्रदर्शन:अधिकारी समझाने में जुटे, मांगों पर बातचीत जारी
    Next Article
    फर्रुखाबाद में कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:खेत के पास खड़े व्यक्ति को ईको ने मारी टक्कर, चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment