Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' शुरू:147 हॉटस्पॉट चिन्हित, अपराधों पर अंकुश लगाने की नई रणनीति, SP ने दिए दिशा-निर्देश

    3 hours ago

    1

    0

    अमेठी में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने और अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के नेतृत्व में 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत जिले में 147 हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं, जहां पूर्व में आपराधिक वारदातें हुई हैं। इन चिन्हित हॉटस्पॉट पर अब चौबीसों घंटे पुलिस की निगरानी और नियमित जांच की व्यवस्था की गई है। डिजिटल मानचित्र और डायल 112 के आंकड़ों के विश्लेषण के बाद इन स्थानों का चिन्हांकन किया गया है। पुलिस प्रशासन का मानना है कि संवेदनशील बिंदुओं पर लगातार नजर रखने से अपराध की आशंका कम होगी और पुलिस की प्रतिक्रिया का समय भी घटेगा। हॉटस्पॉट के निर्धारण में थाना स्तर की टीमों ने विस्तृत समीक्षा की और दस प्रमुख मानकों को आधार बनाया। इनमें पूर्व आपराधिक घटनाओं का रिकॉर्ड, संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही, बाजार और बैंक-एटीएम परिसर, सुनसान मार्ग, सीमावर्ती संपर्क क्षेत्र, रात्रिकालीन गतिविधियां, सीसीटीवी कवरेज, पुलिस की प्रतिक्रिया अवधि और खुफिया सूचनाएं शामिल हैं। चिन्हित स्थानों को चेकिंग प्वाइंट का स्वरूप दिया गया है। प्रत्येक प्वाइंट पर नियमित तलाशी, वाहन जांच और सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर इन स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा। प्रत्येक थाना क्षेत्र में तीन प्रमुख बिंदुओं पर रात्रि पिकेट तैनात रहेगी। रात दस बजे से दो बजे तक थाना प्रभारी क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेंगे। इसके बाद सुबह छह बजे तक क्षेत्राधिकारी और अन्य अधिकारी निगरानी की जिम्मेदारी संभालेंगे। कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ड्यूटी रोटेशन व्यवस्था लागू की गई है। किसी भी कर्मी की स्थायी तैनाती नहीं होगी, और समय-समय पर उनकी उपस्थिति व गतिविधियों का सत्यापन किया जाएगा। तकनीकी संसाधनों का उपयोग भी बढ़ाया गया है। चिन्हित गांवों और बाजारों में स्थापित सीसीटीवी कैमरे वाई-फाई नेटवर्क से जुड़े हैं, जिससे गश्ती दल मोबाइल स्क्रीन पर सीधा प्रसारण देख सकेगा। जियो टैगिंग के माध्यम से संवेदनशील स्थल डिजिटल मानचित्र पर अंकित हैं, जिससे सूचना मिलते ही निकटतम पुलिस दल कम समय में मौके पर पहुंच सकेगा। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध नियंत्रण तंत्र को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि तकनीकी साधनों और सतत गश्त के समन्वय से कानून व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में भाजपा नेताओं में तकरार:सदर विधायक पंकज गुप्ता और पालिका अध्यक्ष पति के बीच फेसबुक वार, लगाए आरोप-प्रत्यारोप
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में 19 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या:तहसील के पीछे संदिग्ध हालत में शव बरामद, रोते बिलखते परिजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment