Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में आपसी रंजिश के चलते परिवार पर हमला:लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से मारा, महिला समेत 3 लोग घायल

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के थाना तितावी क्षेत्र के गांव छतेला में आपसी रंजिश के चलते एक परिवार पर हमला किया गया। दबंगों ने धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से हमला कर महिला समेत तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।यह घटना एक मामूली विवाद के बाद हुई, जब एक पक्ष के लोगों ने एकजुट होकर दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों के साथ लोगों को निशाना बनाते हुए दिख रहे हैं। हमले के दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को पुलिस को साक्ष्य के तौर पर सौंपा गया है, जिसके आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है। तितावी पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुख्य निर्वाचन अधिकारी का आज गोंडा दौरा रद्द:6 घंटे का था कार्यक्रम, बीएलओ, सुपरवाइजर और राजनैतिक दलों संग करनी थी बैठक
    Next Article
    लखनऊ के मौसम में आंशिक बादल छाए:34°C तक पहुंचेगा पारा; अगले 5 दिनों में तापमान में गिरावट के आसार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment