Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी का आज गोंडा दौरा रद्द:6 घंटे का था कार्यक्रम, बीएलओ, सुपरवाइजर और राजनैतिक दलों संग करनी थी बैठक

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आईएएस नवदीप रिणवा का आज गोंडा दौरा अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिया गया है। उनका 6 घंटे का कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होना था, जिसके लिए गोंडा कलेक्ट्रेट और मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। रद्द हुए कार्यक्रम के अनुसार, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कलेक्ट्रेट सभागार में सभी ईआरओ (निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी) अधिकारियों के साथ बैठक करने वाले थे। इसके अतिरिक्त, उन्हें मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक करनी थी। गोंडा मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में, नवदीप रिणवा को सभी बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) और सुपरवाइजरों के साथ संवाद करना था और उन्हें उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी करना था। इन आधिकारिक कार्यक्रमों के बाद, उन्हें शाम 4 बजे घनश्याम महाराज की जन्मस्थली स्थित स्वामीनारायण छपिया मंदिर में पूजा-अर्चना करनी थी, जिसके बाद वे लखनऊ के लिए रवाना होते। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा इस अवसर पर कई नाटकों की प्रस्तुति की भी तैयारी की गई थी, जिन्हें अब रद्द कर दिया गया है। गोंडा के अपर जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि दौरे की सभी तैयारियां पूरी थीं, लेकिन अपरिहार्य कारणों से कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एसआईआर (संक्षिप्त पुनरीक्षण) कार्य की समीक्षा करना, अच्छा प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित करना और एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक करना था। भविष्य में जब भी दौरा होगा, उसी के अनुसार तैयारियां की जाएंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में खेत में घास काटने गई युवती से रेप:सिर पर बोरी रखवाने के बाहने पहुंचा था आरोपी, मां के साथ थाने पहुंचकर कराई FIR
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में आपसी रंजिश के चलते परिवार पर हमला:लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से मारा, महिला समेत 3 लोग घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment