Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में बारिश बीच जमकर मारपीट, VIDEO:हार्न बजाने को लेकर हुआ विवाद, एक दूसरे को मारे जूते-लात घूंसे मारे

    15 hours ago

    1

    0

    मुज़फ्फ़रनगर में मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते सड़क पर खुलेआम मारपीट में बदल गया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की कच्ची सड़क पर दो पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मामला गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे का है, जब लगातार हो रही बारिश के दौरान सरवट निवासी आमिर और आजम कार से गुजर रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले का ही साबिर सड़क पर खड़ा हुआ था। आरोप है कि कार का रास्ता साफ कराने के लिए हॉर्न बजाया गया और रास्ते से हटने को कहा गया, जिस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने फोन कर अपने-अपने लोगों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद सड़क पर दोनों गुट आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। वायरल सीसीटीवी फुटेज में कई लोग एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते दिखाई दे रहे हैं। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों में भी दहशत फैल गई। सिविल लाइन थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना में आमिर के भाई सुजाव घायल हुए हैं। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान कर रही है और सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार:पुलिस पर फायरिंग करके भाग रहा था, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली
    Next Article
    जौनपुर में बारिश से 2 डिग्री गिरा तापमान:तीन दिन तक भारी बारिश के आसार, पेड़ गिरने से आवागमन बाधित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment