Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में बारिश से 2 डिग्री गिरा तापमान:तीन दिन तक भारी बारिश के आसार, पेड़ गिरने से आवागमन बाधित

    14 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में शुक्रवार देर रात हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। शनिवार भोर तक हुई इस बारिश के कारण तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इसी दौरान, बक्शा क्षेत्र के विशेषरपुर गांव स्थित शम्भूगंज बाजार में NH56 पर एक नीम का पेड़ गिर गया, जिससे बिजली के तार टूट गए और आवागमन बाधित हो गया। शुक्रवार सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही और तेज धूप ने लोगों को परेशान कर रखा था। देर रात करीब 11 बजे शुरू हुई इस बारिश ने पिछले कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी से काफी राहत पहुंचाई। राज्य मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों के भीतर जौनपुर में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक झमाझम बारिश के आसार हैं, जिससे उमस भरी गर्मी से और राहत मिलने की उम्मीद है। इससे पहले गुरुवार को हुई बारिश के बाद शुक्रवार से तापमान में फिर वृद्धि देखी गई थी। हालांकि, शुक्रवार रात की बारिश के बाद तापमान में कमी आई। पिछले तीन दिनों में कुल तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश के मौसम में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, जिसके मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अशोक कुमार यादव ने बताया कि गर्मी में लोगों को खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए, क्योंकि बारिश का मौसम बीमारियों के फैलने के लिए अनुकूल होता है। डॉ. यादव ने विशेष रूप से पेट की समस्याओं को लेकर सावधानी बरतने की बात कही। उन्होंने बाहर खुले में रखी चीजों का सेवन न करने और पीने के लिए स्वच्छ पानी का इस्तेमाल करने की सलाह दी, ताकि डायरिया और संक्रमण का खतरा कम हो सके। प्रतिदिन जिला अस्पताल की ओपीडी में 600 से 800 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में बारिश बीच जमकर मारपीट, VIDEO:हार्न बजाने को लेकर हुआ विवाद, एक दूसरे को मारे जूते-लात घूंसे मारे
    Next Article
    बुलंदशहर में संविदा कर्मी की करंट लगने से मौत:बिना सूचना बिजली चालू करने पर SDO, JE, SSO पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment