Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में बारात में स्टंटबाजी का VIDEO:गाड़ियों से लटककर युवकों ने किए खतरनाक स्टंट, पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में बारात के दौरान सड़कों पर स्टंटबाजी के तीन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। यह मामला नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव पचेड़ा कलां का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर गांव में आई एक बारात में दर्जनों गाड़ियों का काफिला सड़कों पर निकला। इस दौरान कुछ युवक गाड़ियों से बाहर लटककर खतरनाक स्टंट करते देखे गए। तेज रफ्तार में वाहन चलाकर सड़कों पर नियमों का उल्लंघन किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बारात के काफिले में शामिल कई वाहन चालक लगातार हॉर्न बजाते हुए पूरे गांव में घूमते रहे। इस पूरी घटना का वीडियो किसी स्थानीय व्यक्ति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक यातायात नियमों का उल्लंघन करते साफ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इस तरह की स्टंटबाजी से बचें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर सिविल कोर्ट में बार एसोसिएशन का चुनाव:वोटिंग शुरू, चेकिंग के बाद मिल रही एंट्री, 11 पदों के लिए 96 प्रत्याशी लड़ रहे चुनाव
    Next Article
    बहू ने भाइयों संग ससुराल पर किया हमला:मुजफ्फरनगर में घर में घुसकर ब्लेड से किया वार, कई घायल; परिवार ने मांगी सुरक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment