Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में चलती गाड़ियों पर युवकों के खतरनाक स्टंट:खिड़कियों पर लटके, छतों पर बैठे; बच्चे पीछे दौड़े

    4 hours ago

    2

    0

    मुज़फ़्फ़रनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के बझेड़ी रोड से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कुछ युवक चलती गाड़ियों के काफिले के साथ खतरनाक स्टंट करते दिख रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक चलती गाड़ियों की खिड़कियों पर लटके हुए हैं और कुछ गाड़ियों की छतों पर बैठकर यात्रा कर रहे हैं। यह कृत्य न केवल उनकी जान जोखिम में डाल रहा है, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी खतरा पैदा कर रहा है। हैरानी की बात यह है कि जैसे ही यह काफिला सड़क से गुजरता है, आसपास के छोटे बच्चे भी इन गाड़ियों के पीछे दौड़ते नजर आते हैं। यह स्थिति किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं अब आम हो गई हैं। उनके अनुसार, सख्त कार्रवाई न होने के कारण युवाओं के हौसले बढ़ रहे हैं और खुलेआम यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है, जिस पर प्रशासन का कोई नियंत्रण नहीं दिख रहा। इससे पहले, रविवार को मुज़फ़्फ़रनगर-जौली रोड का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उस वीडियो में एक युवक बाइक से सड़क पर खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाई दिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में 'मन की बात' का 133वां एपिसोड सुना गया:भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों पर चर्चा की
    Next Article
    बुलंदशहर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव:समाज में एकता, जागरूकता और संगठन की मजबूती पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment