Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में डॉक्टर पर रेप, ब्लैकमेलिंग का आरोप:पीड़िता ने एसएसपी से की शिकायत, कहा- गर्भपात भी कराया

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के कोतवाली नगर क्षेत्र में एक डॉक्टर पर बलात्कार, ब्लैकमेलिंग और गर्भपात कराने के प्रयास का गंभीर आरोप लगा है। एक युवती ने अपने पड़ोसी डॉक्टर पर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायत पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि उसके पिता कुवैत में मजदूरी करते हैं। लगभग दो साल पहले पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने उसे अपने घर के काम में मदद के लिए बुलाया था। पीड़िता का आरोप है कि महिला के डॉक्टर पति ने उसका यौन शोषण शुरू कर दिया। जब पीड़िता डॉक्टर के घर रात में रुकती थी, तो आरोपी उसे नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करता था। आरोपी ने पीड़िता के अश्लील वीडियो और तस्वीरें भी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लीं। पीड़िता के गर्भवती होने पर जब उसने डॉक्टर को बताया, तो उसे कथित तौर पर पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि डॉक्टर ने इंजेक्शन देकर गर्भपात कराने का प्रयास किया, जिसमें उसकी पत्नी ने भी सहयोग किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि डॉक्टर उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था और धमकी दे रहा था कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो उसके अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। पीड़िता के पिता के विदेश से लौटने पर उसने उन्हें अपनी आपबीती बताई। परिजनों का कहना है कि उन्होंने पहले थाना कोतवाली नगर में शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन वहां सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने एसएसपी से संपर्क किया। एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    STF ने 50 हजार के इनामी पशु तस्कर को पकड़ा:दो साल से फरार बिहार का आरोपी चंदौली में गिरफ्तार
    Next Article
    घाटमपुर में बाइकों की आमने-सामने टक्कर:घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल, हालत गंभीर जिलास्पताल रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment