Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय का विरोध प्रदर्शन:संभल में निकाला कैंडल मार्च, अमेरिका-इजरायल मुर्दाबाद के लगाए नारे

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में शिया समुदाय ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की कथित अमेरिकी-इजरायली हमले में मौत पर शोक व्यक्त किया है। इस दौरान सिरसी कस्बे में कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका मुर्दाबाद और इजरायल मुर्दाबाद के नारे लगाए। उक्त विरोध-प्रदर्शन रविवार रात 8 बजे जनपद संभल के हजरत नगर गढ़ी थाना क्षेत्र की नगर पंचायत सिरसी में हुआ। शिया समुदाय ने हाथों में कैंडल लेकर 'हैदर-हैदर' के नारे लगाए और ताज़िया जुलूस निकाला। पुलिस भी विरोध-प्रदर्शन को लेकर अलर्ट रही। मातमी जुलूस सिरसी कस्बे के मोहल्ला शर्की मस्जिद से शुरू होकर मोहल्ला बाजार, स्टेशन रोड, डाकखाना, मोहल्ला सड़क सारी इमामबाड़ा, गर्वी, मोहल्ला चौधरियान, इमाम बारगाह इमाम रजा और स्टेशन रोड होते हुए वापस लौटा। सिरसी में यह प्रदर्शन रात 10 बजे तक चला। वहीं, थाना असमोली क्षेत्र के गांव बुकनाला में भी रात 8 बजे कैंडल मार्च का कार्यक्रम निर्धारित था, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इसे रद्द करा दिया। मौलाना मिशम अब्बास ने अपने संबोधन में कहा कि यह कौम न कल डरने वाली थी और न आज डरने वाली है। उन्होंने कहा, "हमने कल भी यज़ीद को ठुकराया था, आज भी यज़ीद को ठुकराया है। हमने कल भी फिरौन-ए-वक्त को ठुकराया था, आज भी फिरौन-ए-वक्त को ठुकराया है।" मौलाना अब्बास ने आगे कहा कि हुसैन ने किसी भी कीमत पर यज़ीद के सामने सर नहीं झुकाया। उन्होंने खामेनेई की तुलना करते हुए कहा, "हजरत खामेनेई सद्दाम की तरह किसी गुफा से नहीं पकड़े गए, न ही वह ओसामा बिन लादेन की तरह किसी पहाड़ी से ले जाए गए। वह हैदर-ए-करार का बेटा था, जो मैदान छोड़कर नहीं भागा, बल्कि मैदान में डटा रहा।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में होली-रमजान पर पुलिस-प्रशासन अलर्ट:एसएसपी ने हॉटस्पॉट इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा जांची, धर्मगुरुओं से बातचीत
    Next Article
    टूटी हुई चूड़ी के टुकड़े से हत्या का खुलासा:नौकरानी ने बेटे संग मिलकर की थी मालकिन की हत्या, काम के लिए टोकने से थी नाराज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment