Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में होली-रमजान पर पुलिस-प्रशासन अलर्ट:एसएसपी ने हॉटस्पॉट इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा जांची, धर्मगुरुओं से बातचीत

    2 hours ago

    1

    0

    इटावा में होली और रमज़ान के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने राजपत्रित अधिकारियों के साथ शहर के चिन्हित हॉटस्पॉट इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान धर्मगुरुओं और मौलवियों से संवाद कर दोनों त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई। जिले के सभी थानों में भी बैठकें आयोजित कर लोगों से सहयोग मांगा गया और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ थाना कोतवाली क्षेत्र में पैदल गश्त की। गश्त के दौरान चिन्हित हॉटस्पॉट स्थानों का निरीक्षण किया गया और सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति को परखा गया। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी गई, ताकि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनी रहे और आमजन खुद को सुरक्षित महसूस करें। धर्मगुरुओं से संवाद और सहयोग की अपील पैदल गश्त के दौरान मौलवियों, पुजारियों और अन्य धर्मगुरुओं से बातचीत की गई। सभी से आग्रह किया गया कि होली और रमज़ान को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया जाए। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उपस्थित लोगों से सुझाव भी लिए गए और उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया गया। सघन चेकिंग और सख्त चेतावनी जनपद के सभी थाना प्रभारियों और थानाध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ प्रमुख चौराहों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त की। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की गई। आम नागरिकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। पुलिस ने साफ कहा है कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी ने बटुक से मारपीट करने पर पुलिस को फटकारा:बोले- दोबारा शिकायत न मिले, काशी विश्वनाथ मंदिर में सिपाही ने बाल खींचे थे
    Next Article
    खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय का विरोध प्रदर्शन:संभल में निकाला कैंडल मार्च, अमेरिका-इजरायल मुर्दाबाद के लगाए नारे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment