Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर भीषण आग:सरसों की तूड़ी में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

    23 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के शहर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को शाहबुद्दीनपुर रोड स्थित श्रीराम ब्रिक सप्लायर ईंट भट्ठे पर भीषण आग लग गई। आग भट्ठे पर ईंधन के रूप में रखी सरसों की तूड़ी में लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दमकल टीम ने आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। भट्ठा मालिक और ईंट निर्माता कल्याण समिति के महामंत्री बलराम सिंह ने बताया कि दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रित हो गई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर सरसों की सूखी तूड़ी में आग भड़कने की आशंका जताई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में 82 लाख की अवैध शराब नष्ट:अदालत के आदेश पर पुलिस ने जेसीबी से नष्ट की, चौबिया थाने में रखी थी
    Next Article
    सहारनपुर में अंबेडकर जयंती विवाद:घर में घुसकर मारपीट का आरोप, SSP से लगाई न्याय की गुहार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment