Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में कांग्रेस नेता हाउस अरेस्ट:मनरेगा बचाओ अभियान के तहत विधानसभा घेराव करने जा रहे थे

    15 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में कांग्रेस के कई नेताओं और पदाधिकारियों को देर रात उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया। ये नेता भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे "मनरेगा बचाओ संग्राम" अभियान के तहत लखनऊ में उत्तर प्रदेश विधानसभा का घेराव करने जा रहे थे। यह अभियान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर शुरू किया गया है। कांग्रेस केंद्र और राज्य सरकार पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को कमजोर करने और उसके मूल स्वरूप को बदलने का आरोप लगा रही है। पार्टी का कहना है कि भाजपा सरकार मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को धीरे-धीरे खत्म करने का प्रयास कर रही है, जो ग्रामीण मजदूरों के लिए रोजगार का महत्वपूर्ण स्रोत है। अभियान के दूसरे चरण के तहत 17 फरवरी को लखनऊ में विधानसभा घेराव का कार्यक्रम निर्धारित था। इसका नेतृत्व राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय कर रहे थे। पार्टी ने पूरे प्रदेश से कार्यकर्ताओं को लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया था ताकि मनरेगा पर कथित हमलों के खिलाफ विरोध दर्ज किया जा सके। जनपद मुजफ्फरनगर में भी इस घेराव के लिए तैयारियां चल रही थीं। पूर्व जिलाध्यक्ष पं. सुबोध शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता लखनऊ जाने की योजना बना रहे थे। नजरबंद किए गए नेताओं में पीसीसी सदस्य गुफरान काजमी, लियाकत राव, महफूज राणा, विनोद गुज्जर, धीरज महेश्वरी, अनिल दत्त शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष गीता काकरान, युगल किशोर भारती, बृजभूषण शर्मा, नफीस त्यागी, राजकुमार धीमान, आरिफ अंसारी, सगीर मलिक, विकास और राजकुमार शर्मा सहित दर्जनों अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हैं। ये सभी अपने निजी वाहनों से लखनऊ के लिए रवाना होने वाले थे। स्थानीय पुलिस ने पूर्व जिलाध्यक्ष के आवास पर पहुंचकर प्रमुख कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों को उनके घरों पर ही नजरबंद कर दिया। उन्हें लखनऊ जाने से रोका गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने इस दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार किया और मनमानी की। पार्टी ने इस कार्रवाई को प्रदेश सरकार की नीतियों का परिणाम बताया है। कांग्रेस नेताओं ने इसे गंभीर लोकतंत्र विरोधी कृत्य करार दिया है। उनका आरोप है कि भाजपा सरकार न केवल मनरेगा को कमजोर कर रही है, बल्कि विपक्ष के शांतिपूर्ण विरोध को भी दबाने का प्रयास कर रही है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार भारतीय संविधान और प्रजातंत्र के मूल्यों को खत्म करने पर आमादा है। मुजफ्फरनगर कांग्रेस पार्टी नेताओं ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है और कहा है कि यह दमनकारी रवैया आंदोलन को और मजबूत करेगा। पार्टी कार्यकर्ता अब अन्य तरीकों से अपना विरोध जारी रखेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में कांग्रेस नेता नजरबंद, लखनऊ घेराव से पहले कार्रवाई:जिलाध्यक्ष समेत मनरेगा कॉर्डिनेटर, NSUI नेताओं को भी किया गया हाउस अरेस्ट
    Next Article
    उन्नाव में अमरूद का बाग उजाड़ा:जमीन कब्जाने की कोशिश, दो के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment