Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में कांग्रेस नेता नजरबंद, लखनऊ घेराव से पहले कार्रवाई:जिलाध्यक्ष समेत मनरेगा कॉर्डिनेटर, NSUI नेताओं को भी किया गया हाउस अरेस्ट

    17 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में मनरेगा को लेकर कांग्रेस के विधानसभा घेराव से पहले बुलंदशहर पुलिस ने जिलेभर में कांग्रेस नेताओं को नजरबंद कर दिया है। इनमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष, जिला कॉर्डिनेटर और एनएसयूआई के कई नेता शामिल हैं। बुलंदशहर में मनरेगा की जिला कॉर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़, ज्ञानेंद्र राघव और एनएसयूआई नेता सचिन वशिष्ठ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके घरों में नजरबंद किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) के नेतृत्व में पुलिस बल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घरों पर पहुंचा और उन्हें हिरासत में लिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट जियाउर्रहमान को लखनऊ जाते समय एनएच-509 पर पुलिस ने घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया। थाना छतारी पुलिस उन्हें नारऊ स्थित उनके आवास ले गई और वहां नजरबंद कर दिया। जियाउर्रहमान के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, कॉर्डिनेटर राजकुमार पंडित, जिला सचिव कुंवर आदिल, सुरेंद्र उपाध्याय और भजनलाल विमल को भी नजरबंद किया गया है। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष की पुलिस से तीखी नोंकझोंक भी हुई। ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने आरोप लगाया कि योगी आदित्यनाथ सरकार मजदूरों, गरीबों और आमजन के अधिकारों की आवाज को दबाने के लिए कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेकर नजरबंद कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक से ऑनलाइन निवेश के नाम पर 7.11 लाख ठगे:बुलंदशहर में पैसे निकालने के आवेदन पर हुआ खुलासा, मुकदमा दर्ज
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में कांग्रेस नेता हाउस अरेस्ट:मनरेगा बचाओ अभियान के तहत विधानसभा घेराव करने जा रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment