Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में कुट्टू की पकौड़ी खाने से सात लोग बीमार:पूरा परिवार अस्पताल में भर्ती, उल्टी, दस्त, चक्कर और बेहोशी जैसे लक्षण

    10 hours ago

    2

    0

    मुजफ़्फ़रनगर के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के बसी खुर्द गांव में नवरात्रि के उपवास के दौरान कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाने से एक परिवार के सात सदस्य बीमार पड़ गए। सभी को तुरंत बुढ़ाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए मुजफ़्फ़रनगर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। इस परिवार में 45 वर्षीय चंद्र किरण, उनकी पत्नी मीनू, 17 वर्षीय बेटी आकांक्षा, 15 वर्षीय बेटा वंश, 13 वर्षीय बेटा नैतिक, 8 वर्षीय बेटी अनन्या के अलावा परिवार के 45 वर्षीय राम किशन पुत्र मांगेराम और 41 वर्षीय संजना शामिल हैं। पकौड़ी खाने के कुछ देर बाद सभी में उल्टी, दस्त, चक्कर और बेहोशी जैसे लक्षण दिखने लगे। उपचार और स्थिति सभी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि सभी की हालत अब स्थिर है और खतरे से बाहर हैं, हालांकि शुरुआती घंटों में स्थिति गंभीर थी। परिवार ने किसी भी तरह की कार्रवाई या शिकायत करने से इनकार कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी मुजफ़्फ़रनगर में यह नवरात्रि का दूसरा ऐसा मामला है। इससे तीन दिन पहले एक अन्य परिवार भी कुट्टू के आटे का सेवन करने के बाद अस्पताल में भर्ती हुआ था। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि कुट्टू का आटा खरीदते समय उसकी गुणवत्ता और ताजगी पर ध्यान दें और किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता लें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में भाजपा महानगर की कार्यकारिणी घोषित:28 सदस्यीय टीम में 26 नए चेहरे, 15 स्वर्ण, 8 ओबीसी और 3 एससी ने पाई जगह
    Next Article
    रायबरेली में कौशल विकास संस्थान बंद:लखीमपुर शिफ्टिंग से सैकड़ों युवाओं का भविष्य अधर में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment