Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में कादिर राणा ने दी इफ्तार पार्टी:आपसी भाईचारे का संदेश, जावेद आब्दी बोले- ऐसे आयोजन जरूरी

    8 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद कादिर राणा ने शुक्रवार शाम मेरठ रोड स्थित राणा हाउस पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी भाईचारे और सौहार्द का मजबूत संदेश देना था, जिसमें राजनीतिक, सामाजिक और विभिन्न समुदायों से जुड़े बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इफ्तार पार्टी में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी और पूर्व मंत्री जावेद आब्दी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी मेहमानों ने एक साथ रोजा खोला और देश में अमन, शांति तथा भाईचारे के लिए दुआ मांगी। उपस्थित लोगों ने इस आयोजन को धार्मिक से बढ़कर सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। देखें 3 तस्वीरें… पूर्व मंत्री जावेद आब्दी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कादिर राणा ने केवल इफ्तार नहीं कराया, बल्कि हिंदू-मुस्लिम सहित सभी समाज को एक मंच पर लाकर प्रेम और सद्भाव को मजबूत किया है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे आयोजन लगातार होने चाहिए ताकि हम इंसानियत और हिंदुस्तानियत का संदेश दुनिया को दे सकें। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी बड़ी संख्या में पहुंचे। यह इफ्तार पार्टी समाज में एकता और सद्भाव का महत्वपूर्ण संदेश देने वाली दावत बनकर उभरी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में दरोगा भर्ती परीक्षा आज:एसटीएफ की 15 जगहों पर दबिश देकर 12 पुराने नकल माफिया पकड़े
    Next Article
    4 साल के मासूम के शरीर पर 18 चोट:मौसी बोली- लखनऊ में बाप-सौतेली मां 6 महीने से रोज पीटते थे, मुंह दबाकर मार डाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment